JIO Financial: देश को सस्ता इंटरनेट के साथ सस्ता मोबाइल देने के बाद अब अंबानी सस्ता कार और घर देने जा रहे हैं, जी हां। दरअसल अंबानी की नई कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेस अब लोन सेक्टर में अपना दमखम दिखाएगी। लोगों को कार लोन से लेकर होम लोन तक जियो फाइनेंशियल देगी। जैसा आप जानते हैं कि इस सेक्टर में डिमांड काफी हाई रहती है। अब जब जियो फाइनेंशियल इसमें आ रहा है तो ऑफर्स के साथ ग्राहकों की मौज हो सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर किस प्लान के साथ मुकेश अंबानी जियो फाइनेंशियल को इस सेक्टर में लेकर आ रहे हैं।
मुकेश अंबानी ने एजीएम में किया था ऐलान
अपनी एजीएम में मुकेश अंबानी ने अपने प्लान को लेकर पहले ही साफ कर दिया था कि जियो जल्द ही फाइनेंशियल के साथ इंश्योरेंस के मार्केट में उतरेगी। लेकिन इसके बाद कंपनी ने होम लोन और कार लोन का भी प्लान बना लिया है। जिसका मतलब ये हुआ कि जियो फाइनेंशियल अपने को तेजी से विस्तार में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें- एक और कंपनी खरीदेंगे अडानी? खबर आते ही शेयर बना रॉकेट, हुआ 13 फीसदी महंगा
कंपटीशन होगा कड़ा
जियो के आने के बाद से इस सेक्टर में कंपनियों के बीच में तगड़ा कंपटीशन देखने को मिल सकता है। रिलायंस के इतिहास की बात करें तो कंपनी ने ऐसा काम पहले टेलिकॉम सेक्टर में किया है। दिग्गज कंपनियों को पीछे कर दिया था। हालांकि देखने वाली बात रहती है कि कंपनी किस तरह से इस सेक्टर में अपना प्लान लागू करती है। क्योंकि NBFC में RBI के नियम जियो के लिए ब्रेकर का काम कर सकते हैं।
इससे पहले जियो फाइनेंशियल दे रहा है ये सर्विस
जियो फाइनेंशियल पहले ही पर्सनल लोन की सुविधा शुरू कर चुका है। कार लोन, 2-व्हीलर लोन की सुविधा अगले महीने से मिलनी शुरू हो जाएगी। यानी एक साथ ही कंपनी ने कई विकल्प अपने साथ जोड़ लिए हैं। लेकिन कई विकल्प बनाने की वजह से शेयर मार्केट में इसका नेगेटिव असर देखने के लिए मिल रहा है। शेयर पिछले 1 महीने में 6.67 फीसदी गिर चुका है। हालांकि इसकी पूरी संभावना है कि लॉन्ग टर्म में जियो की ये प्लानिंग कारगर हो सकती है।
संबंधित खबरें
10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
14 mins agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
27 mins ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
2 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
2 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
4 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
5 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
6 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
20 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines