JIO Financial Services अपनी एक अलग पहचान बनाने की राह पर एक कदम और आगे जा रही है। कंपनी जल्द ही कैपिटल जुटाने के लिए बॉन्ड इश्यू करने की तैयारी में है। इस कैपिटल से कंपनी की ग्रोथ को और तेजी मिलेगी। इसलिए आपको इस आर्टिकल में जानकारी देते हैं कि कितनी रकम कंपनी जुटाने जा रही है और कब तक इन बॉन्ड को इश्यू किया जा सकता है। खबर ये है कि जियो फाइनेंशियल बॉन्ड इश्यू के लिए मर्चेंट बैंकरों से बातचीत कर रही है।
इतनी रकम कंपनी की नजर में
वहीं रकम की बात करें तो कंपनी इश्यू के जरिए 5000 रुपए-10,000 रुपए करोड़ की रकम जुटाना चाहती है। रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग होकर बनी जियो फाइनेंशियल अपनी क्रेडिट रेटिंग और बाकि के अप्रूवल्स लेने में लगी है।
कंपनी बॉन्ड इश्यू क्यों करती है
अब आपको बताते हैं कि बॉन्ड क्या होता है। दरअसल कोई भी कंपनी एक फिक्स टाइम के लिए निवेशकों से जरूरी फंड उधार लेने के लिए बॉन्ड जारी करती है। इसमें कंपनी की तरफ से अच्छी खासी ब्याज भी मिलती है। अमूमन कंपनिया अपने कारोबार में विस्तार के लिए इस तरह के बॉन्ड को जारी करती हैं। साथ में दूसरी कंपनियों से मुकाबले के लिए भी ये कहीं ना कहीं फायदेमंद रहता है। अभी की बात करें तो जिया फाइनेंस की टक्कर सीधे तौर पर बजाज फाइनेंस के साथ होगी।
यह भी पढ़ें- Ration Card बनवाना हुआ आसान! चंद मिनटों में होगा अप्लाई, जानिए तरीका
बैंकों की ये है डिमांड
रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इन सभी के साथ बैंकरों ने कुछ बातें कंपनी के सामने रखी हैं। जैसे कंपनी शॉर्ट-टर्म कॉमर्शियल पेपर्स जारी करे। साथ में प्राइसिंग के लिए बैंक बॉरोइंग लाइसेंस लगाए। सीधे शब्दों में बैंक चाहते हैं कि जियो फाइनेंनस कंपनी अपनी सारी बातें पहले से डिफाइन करे और मैच्योरिटी पीरियड ज्यादा से ज्यादा रखे। अगर वहीं तारीख की बात करें तो जल्द ही इसके बारे में कंपनी ऐलान कर सकती है।
संबंधित खबरें
10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 hr agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
1 hr ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
3 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
3 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
6 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
6 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
7 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
8 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
21 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines