Jio Cheapest Plan under Rs 300 in Hindi: टेलीकॉम दुनिया में रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया एक ऐसा चेहरा है जिससे कोई अनजान नहीं है। तीनों कंपनियों के बीच प्लान को लेकर टकराव होता रहता है। अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वीआई (Vi) कई ऐसे प्लान पेश करते हैं जिनकी कीमत कम होती है और फायदों के मामले में प्लान शानदार होते हैं।
अगर आप एक रिलायंस जियो यूजर हैं और ऐसे प्लान की तलाश कर रहे हैं जो कम कीमत में शानदार बेनिफिट्स के साथ आते हैं तो आप 300 रुपये से कम का प्लान (Reliance Jio Plan under 300) अपना सकते हैं। आज हम आपको रिलायंस जियो के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है।
देश की नंबर टेलीकॉम कंपनी
रिलायंस जियो का नाम टेलीकॉम कंपनियों के बीच सबसे पहले स्थान पर है। नंबर वन कहलाई जाने वाली जियो कंपनी अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए अक्सर सस्ते प्लान लेकर आती रहती है। इतना ही नहीं, इस कंपनी का नाम सबसे सस्ते डाटा प्लान देने की लिस्ट में भी आता है। टेलीकॉम क्षेत्र में कदम रखने के बाद से लोगों के लिए इंटरनेट को इस्तेमाल करने की सुविधा बढ़ी है और ज्यादा से ज्यादा लोग इंटरनेट का लाभ उठा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Jio से लेकर BSNL के पॉपुलर Recharge Plans!
5जी नेटवर्क के लिए भी कंपनी की अलग पहचान
जियो द्वारा देश के ज्यादातर क्षेत्रों में 5जी नेटवर्क की सुविधा पहुंचाई जा रही है। जबकि, एयरटेल भी इस मामले में पीछे नहीं है। दोनों टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्लान समेत नेटवर्क की उपलब्धता को लेकर भी टक्कर होती रहती है।
जियो का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान
जियो के सबसे सस्ते रिचार्ज पैक की कीमत 299 रुपये है। कंपनी की वेबसाइट पर ये एक ट्रेंडिंग पैक भी है। वेबसाइट पर लिस्टेड 299 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों तक की है। इसमें हर दिन 2GB डाटा यानी कुल 56GB डाटा बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और जियो ऐप्स जैसे- JioCinema, JioCloud और JioTV का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है।
ये भी पढ़ें- Smartphone में बिना इंटरनेट के चलाएं Google Map
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
1 hr agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
3 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
3 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
6 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
7 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
10 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
12 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
12 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
15 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines