ITR Refund: आम करदाताओं के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। आयकर विभाग टैक्स रिफंड के लिए प्रोसेसिंग समय को मौजूदा 16 दिनों से घटाकर सिर्फ 10 दिन करने की योजना बना रहा है। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नई समयसीमा चालू वित्त वर्ष के दौरान लागू होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के मुताबिक, आयकर विभाग करदाताओं को आयकर रिफंड जारी करने और प्रोसेसिंग की औसत अवधि को कम करने के लिए एक नई व्यवस्था पर काम कर रहा है। बिजनेस स्टैंडर्ड ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा, ‘2022-23 में टैक्स रिटर्न प्रोसेस करने में औसतन 16-17 दिन का समय लगा। पिछले वर्ष, 2021-22 में यह 26 दिन था। अब हम 10 दिनों में टैक्स रिटर्न प्रोसेस करने और साथ ही रिफंड जारी करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, न्यूज24 इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं करता। लेकिन अगर ऐसा होता है कि जनता के लिए सुखद कदम होगा।
पिछले महीने, CBDT के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने कहा था कि आयकर विभाग द्वारा रिफंड जारी करने में लगने वाले औसत समय को काफी हद तक कम कर दिया गया है और 2022-23 में रिटर्न दाखिल करने के पहले 30 दिनों में 80 प्रतिशत से अधिक रिफंड जारी कर दिए गए थे।
उन्होंने यह भी कहा कि आयकर रिटर्न (ITR) प्रोसेसिंग का काम तेज हो गया है क्योंकि कर विभाग बड़े पैमाने पर प्रौद्योगिकी को लागू कर रहा है और स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा देकर करदाताओं के लिए ‘ease of doing business’ सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है।
अब तक कितना रिटर्न दिया गया?
आयकर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा मूल्यांकन वर्ष 2023-24 के लिए लगभग 6.91 करोड़ ITR दाखिल किए गए हैं। इनमें से 4.82 करोड़ ITR प्रोसेस हो चुके हैं। बता दें कि 1 अप्रैल से 21 अगस्त तक 72,215 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसमें कंपनियों को 37,775 करोड़ रुपये और व्यक्तियों को 34,406 करोड़ रुपये शामिल हैं।
संबंधित खबरें
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
1 hr agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
2 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
17 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
18 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
21 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
22 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
22 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
23 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines