Israel Hamas War Cryptocurrency: हमास, इजराइल के बीच वॉर चरम पर पहुंच चुका है। इस वॉर के लिए हमास आधुनिक हथियार जैसे ड्रोन, रॉकेट, पैराग्लाइडर जैसी तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। तो फिर सवाल ये है कि इतनी आधुनिक तकनीक के लिए इतने पैसे कहां से आए? हमास की मदद कौन कर रहा है? दरअसल आप सभी जानते ही हैं कि विश्व भर में आतंकी संगठन मौजूद हैं। जो हमास के लिए मदद कर रहे हैं। पर क्या पैसा पहुंचाना इतना आसान है? पिछले कुछ समय में देखा गया है कि आंतकी संगठन एक दूसरे की मदद डिजिटल फॉर्म में कर रहे हैं।
डिजिटल फॉर्म में आतंकी हासिल कर रहे हैं पैसा
डिजिटल फॉर्म की बात जब भी आती है तो क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) का जिक्र दिमाग में जरूर आता है। क्रिप्टोकरेंसी का रोल भी हमास, इजराइल के बीच वॉर में दिखाई दे रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि क्रिप्टोकरेंसी को फाइनेंस सिस्टम मुश्किल से ही ट्रेक कर पाता है। इसलिए कई देशों ने इसे लागू करने से इंकार कर दिया है। ब्लैक मार्केट में क्रिप्टोकरेंसी का धड़ले से इस्तेमाल देखा गया है, लेकिन अब आंतकी समूह को भी इससे फाइनेंशियली सपोर्ट किया जा रहा है।
2020 में अमेरिकी रिपोर्ट ने सभी को चौंकाया
अगस्त 2020 में अमेरिकी सरकार ने लाखों डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी को आंतकी संगठनों से जब्त किया था। आतंकी संगठन इसके जरिए पैसे इकठ्ठे कर रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो अगस्त 2021 से जून 2023 के बीच फिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद आतंकी संगठन ने 9.3 करोड़ डॉलर क्रिप्टोकरेंसी के रुप में जमा किए थे। ये वही संगठन है जिसने इजराइल में आम लोगों को बंधी बनाया है।
यह भी पढ़ें – ऑर्डर किया वेज, आ गया नॉन वेज, फिर क्या, लग गया इतने लाख का जोमैटो, मैकडॉनल्ड्स पर जुर्माना
दिल्ली से क्रिप्टोकरेंसी की हुई चोरी
दो दिन पहले दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया था कि, भारतीय नागरिक के 30 लाख क्रिप्टोकरेंसी चोरी करके हमास भेजा गया था। इसके बारे में जानकारी खुद इजरायली अधिकारी ने दी थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इसके लिए छानबीन में पाया कि ये बात ठीक है। इसलिए कह सकते हैं कि क्रिप्टोकरेंसी आतंकियों के लिए एक सेफ जरिया बन चुका है, पैसे हासिल करने का।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
6 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
9 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
10 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
11 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
12 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
14 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
15 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
16 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines