Israel-Hamas impact on Stock Market: इस समय भारतीय शेयर बाजार में एक चिंता नजर आ रही है। चिंता इस बात की कि Israel-Hamas के युद्ध का असर भारतीय बाजार में क्या पड़ सकता है। साथ में सभी निवेशक ये जानना चाह रहे हैं कि वो कौन से शेयर हैं, जिन पर अलर्ट रहा जाए। अभी के समय में खरीदने की सोच रहे हैं तो रुक जाएं, या लिए हुए हैं तो क्या प्लानिंग रह सकती है। कल के शेयर बाजार में 400 अंक की गिरावट देखी गई थी। हालांकि आज बाजार की शुरुआत पॉजिटिव नोट पर हुई। लेकिन खतरा अभी कम नहीं हुआ है।
भारत और इजरायल के बीच में व्यापार मजबूत
देखिए भारत और इजरायल के बीच में व्यापार के काफी अच्छे रिलेशन हैं। दोनों देशों के बीच में आयात और निर्यात अच्छे खासे लेवल पर होता है। भारत की कई कंपनियां इजरायल में अपना बिजनेस कर रही हैं। इसलिए अगर ये मामला और आगे बढ़ गया तो ऐसे में पूरे विश्व में इस युद्ध का प्रभाव देखने को मिलेगा ही। पहले ही विश्व महंगाई और बढ़ती ब्याज दर से परेशान है।
यह भी पढ़ें – ये 5 बातें दिलाएंगी Festive Sale में फायदा, हजारों की होगी बचत ही बचत, जल्द करें ये काम
बाजार की बदल सकती है सोच
कच्चे तेल की सप्लाई अभी से महंगी होना शुरू हो गई है। इससे निवेशक अब डॉलर और सोने की तरफ अपना रुख कर रहे हैं। यानी इस सेक्टर में भी तेजी देखी जा रही है। इसलिए भारत भी बचता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। एक बात हम आपको यहां ये साफ कर दें कि बाजार सोच पर चलता है। अगर निवेशकों के मन में डर बैठ गया, और बिकवाली शेयरों की शुरू हो गई, तो एक बड़ी समस्या भारतीय शेयर बाजार में देखी जा सकती है।
इन कंपनियों पर पड़ सकता है असर
भारत इजरायल को इंजीनियरिंग के साथ टेक्नोलॉजी, मेडिकल फैसेलिटी, रिसर्च एंड डेवलपमेंट में एक्सपोर्ट करता है। यानी मोटामोटी कहा जा सकता है कि इन सेक्टर से जुड़ी कंपनियां अभी अलर्ट को मोड में होंगी। युद्ध को देखकर लग रहा है कि ये कई दिनों तक चल सकता है। इसलिए कह सकते हैं कि लॉन्ग टर्म में भारत पर इसका बुरा असर देखने के लिए मिलेगा।
संबंधित खबरें
सोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
1 hr agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
1 hr agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
3 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
5 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
6 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
6 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
7 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
17 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines