Is OpenAI CEO Sam Altman married: एआई फर्म ओपेनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन क्या शादीशुदा हैं? इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। इसकी वजह है- रिंग समारोह की वायरल तस्वीरें। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपने पार्टनर ओलिवर मुल्हेरिन (Oliver Mulherin) से शादी कर ली है।
ऑल्टमैन-मुल्हेरिन की शादी की तस्वीरें वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सैम ऑल्टमैन और ओलिवर मुल्हेरिन एक-दूसरे को अंगूठियां पहना रहे हैं। ऑल्टमैन ने मुल्हेरिन के साथ अपने रिश्ते को मीडिया के फोकस से दूर रखा है। हालांकि, उन्हें पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान उनके लिए आयोजित स्टेट डिनर में देखा गया था।
ऑल्टमैन के दोस्त ने शेयर की तस्वीरें
बता दें कि @heybarsee नाम के यूजर ने ऑल्टमैन और मुल्हेरिन की शादी से संबंधित तस्वीरों को ‘एक्स’ पर शेयर किया। उन्होंने खुद को दोनों का दोस्त बताया है। उनके पोस्ट को अब तक 177.8K बार देखा जा चुका है। पोस्ट को 1.7K लोगों ने लाइक और 187 लोगों ने रिपोस्ट किया है।
जल्द बच्चे पैदा करने की योजना बना रहे ऑल्टमैन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऑल्टमैन और मुल्हेरिन जल्द ही बच्चे पैदा करने की योजना बना रहे हैं। दोनों सैन फ्रांसिस्को के रशियन हिल में एक साथ रहते हैं। हालांकि, वीकेंड पर वे कैलिफोर्निया के नेपा में बने 25 साल पुराने घर में रहने चले जाते हैं, जहां ऑल्टमैन ने गाय को पाला है।
कौन हैं मुल्हेरिन?
बता दें, मुल्हेरिन ने मेलबर्न यूनिवर्सिटी में कंप्यूटिंग और सॉफ्टवेयर सिस्टम की स्टडी की। उन्होंने लैंग्वेज रिकोग्नीजिशन और गेम से संबंधित एआई परियोजनाओं पर काम किया है। मुल्हेरिन से पहले ऑल्टमैन को आखिरी बार निक सिवो के साथ डेटिंग पर देखा गया था। वे दोनों नौ साल तक एक साथ रहे। हालांकि, दोनों ने लूप्ट नाम का एक स्टार्ट-अप बनाया है, जो एक जियोलोकेशन सॉफ्टवेयर है।
यह भी पढ़ें:
गुरुपतवंत पन्नू केस में फंसा अमेरिका, कोर्ट ने कहा- मारने को निखिल हायर किया, सबूत पेश करें
Ram Mandir: अमेरिका तक मची राम मंदिर की धूम, टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर भी दिखाया जाएगा समारोह
संबंधित खबरें
रिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
38 mins agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 hr agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
3 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
3 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
4 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
5 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
22 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines