Afghanistan’s Currency Stronger Than India-Pakistan: क्या आपको पता है कि भारत और पाकिस्तान की करेंसी से अफगानिस्तान की मुद्रा ज्यादा मजबूत है। चौंकिए मत, ये बिलकुल 100 फीसदी सच है। अब आप सोचेंगे कि आखिर जिस देश में न तो बड़ा उद्योग है, न पर्यटन है, फिर भी उसकी करेंसी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी भारत से ज्यादा मजबूत कैसे है? अगर आपके दिमाग में भी ‘कैसे’ के साथ सवाल उठ रहे हैं तो इसका जवाब हम आपको देते हैं।
अफगानिस्तान में पैसों की बारिश
दुनिया की सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के एक डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी का मूल्य 83 रुपये है, जबकि पाकिस्तान में ये आंकड़ा 279 पाकिस्तान रुपये है। वहीं, अफगानिस्तान में एक डॉलर का मूल्य सिर्फ 75 अफगानी है। इसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि अफगानिस्तान में पैसों की बारिश होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां पर डॉलर में ‘Hard Cash’ प्लेन से भेजा जाता है। ये कैश अफगानिस्तान के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भेजा जाता है, जो कभी भी वहां के लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल नहीं होता। ये सारा डॉलर तालिबान के हाथों में जाता है।
यह भी पढ़ें: SYL विवाद: पंजाब CM बोले- आइना देखें, फिर बोलें, मगरमच्छ के आंसू बहाने से पहले पुरखों की गद्दारी याद करें
आखिर कैसे अफगानिस्तान की करेंसी है मजबूत
इसके अलावा जब से अफगानिस्तान में तालिबान ने कब्जा किया है, तब से उन्होंने देश में सारा लेन- देन सिर्फ अफगानी में कर दिया है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से जब अफगानिस्तान के लोगों के लिए ‘Hard Cash’ डॉलर आता है तो उसे सीधे तौर पर खर्च ना कर पाने की वजह से सारा डॉलर तालिबान को देकर उनसे अफगानी लेते हैं। अफगानिस्तान में इतने बड़े लेवल पर डॉलर के आने और उसके बदले अफगानी देने की वजह से यहां की करेंसी भारत और पाकिस्तान की करेंसी से ज्यादा मजबूत है।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
8 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
8 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
9 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
10 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
13 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
13 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
15 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
16 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines