IRCTC Temples Tour Package: 2024 शुरू हो चुका है और अगर आपको इस साल भक्ति में लीन होकर मंदिरों की लंबी यात्रा करनी है तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार पैकेज लेकर आया है। भारतीय रेलवे इस पैकेज के तहत आपको दक्षिण के तिरुपति से रामेश्वरम के मंदिरों की यात्रा कराएगा वो भी आपके बजट में।
आपको बता दें कि आईआरसीटीसी (Indian Railway Tour Package) के ‘देखो अपना देश’ कार्यक्रम के तहत यात्रियों को साउथ इंडिया घुमाने के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शुरु हो रही है। ये 5 मार्च को इंदौर से चलकर 15 मार्च को वापिस आ जाएगी।
आईआरसीटीसी ने ट्वीट शेयर कर दी जानकारी
यह पैकेज कुल 10 रात और 11 दिनों का होगा जिसमें आपको खाने, पीने और रुकने की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ पेमेंट करनी है और सफर का लुत्फ उठाना है। बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
टूर पैकेज कितने रुपये का है ?
इस टूर पैकेज के किराए की बात करें तो इकोनॉमी कैटेगरी (स्लीपर) के तहत जहां प्रति व्यक्ति 19,010 रुपये है वहीं स्टैंडर्ड कैटेगरी (थर्ड एसी) के तहत प्रति व्यक्ति 30,800 रुपये और कंफर्ट कैटेगरी (सेकंड एसी) के तहत बुकिंग करने पर प्रति व्यक्ति 40,550 रुपये है।
किस-किस मंदिर के होंगे दर्शन ?
- मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर
- तिरुपति बालाजी मंदिर
- पद्मावती मंदिर
- रामनाथस्वामी मंदिर
- मीनाक्षी मंदिर
- विवेकानंद रॉक मेमोरियल
- गांधी मंडप
- कन्याकुमारी मंदिर
मंदिरों और संस्कृति को दर्शाता हमारा दक्षिण भारत देखने का ये मौका आपको बिलकुल नहीं छोड़ना चाहिए। जल्दी आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और मार्च के महीने में मंदिरों के शानदार दर्शन करके आएं। आप चाहें तो फरवरी में भी घूमने का प्लान बना सकते हैं।
दरअसल, आईआरसीटीसी की ओर सस्ते में राम जन्मभूमि और 3 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाने के लिए टूर की शुरुआत 5 फरवरी से की जा रही है। पैकेज बारे में डिटेल में जानने के लिए आप लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- IRCTC Ayodhya Tour Package
ये भी पढ़ें- Air Tour Package: IRCTC का सबसे सस्ता पैकेज!
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
9 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
10 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
11 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
13 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
14 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
17 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
17 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
18 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines