हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IRCTC Nepal Tour Package : सस्ते में नेपाल घूमने का सुनहरा मौका, कम पैसे में मिलेगा फुल मजा

विज्ञापन

IRCTC Nepal Tour Package : अगर आप पड़ोसी देश नेपाल घूमना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास बढ़ियां मौका है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए सस्ते में नेपाल घूमने का शानदार पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आप बिना किसी टेंशन के काठमांडू से लेकर पोखरा तक घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज में आईआरसीटीसी की जिम्मेदारी आपके टिकट, रहने, खाने और घुमाने की होगी।

पासपोर्ट और वीजा की जरूर नहीं

सबसे अच्छी बात ये है कि इस विदेशी टूर पैकेज के लिए आपके पास पासपोर्ट होने की जरूरत नहीं होगी और न ही किसी तरह की विजा की आनिवार्यता। आप बिना पासपोर्ट और वीजा के भी नेपाल भ्रमण पर जा सकते हैं।

पशुपति नाथ मंदिर दर्शन का मिलेगा मौका

यह टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का होगा। इस दौरान आप बिना किसी चिंता के वहां कि वादियों का मजा उठा सकेंगे। जिसमें आपको नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत कई जगहों पर शहर घूमने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज में आपको पशुपति नाथ मंदिर दर्शन का भी मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज में आपके लिए 2 रात काठमांडू, 2 रात पोखरा, 1 रात चितवन में रुकने की व्यवस्था होगी।

20 अक्टूबर से टूर की शुरुआत

इस टूर पैकेज के तहत यात्रा की शुरुआत कोलकाता से 20 अक्टूबर को होगी है। यहां से हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा की यात्रा IRCTC की विशेष चार्टर्ड 2 AC कोच ट्रेन होगी। इसके बाद आपकी यात्रा एसी डिलेक्स बस से होगी। नेपाल पहुंचने के बाद आपको AC कोच बस से सभी जगहों पर घुमाया जाएग। यात्रा के दौरान आपको साथ हिंदी और इंग्लिश बोलने वाले दो टूर गाइड भी रहेंगे।

यह भी पढ़ें- IRCTC का किफायती Tour Package, सस्ते में माता वैष्णो देवी के दर्शन का मिल रहा मौका

टूर पैकेज का चार्ज

इसी टूर पैकेज में अकेले यात्रा यानी सिंगल टिकट बुक करने पर आपको 43,510 रुपये खर्च करने होंगे।
जबकि दो लोगों के साथ डबल या ट्विन शेयरिंग करने पर प्रति व्यक्ति 35,600 रुपये किराए के रुप में खर्च करने होंगे।
वहीं तीन लोगों के साथ ट्रिपल शेयरिंग करने पर यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 34,300 रुपये किराए के तौर पर देने होंगे।
जबकि बच्चों के लिए बिना बेड 22,750 रुपये और बेड के साथ 33,700 रुपये खर्च करने होंगे।

यह भी पढ़ें- IRCTC लाया है शानदार पैकेज, सस्ते में करें 8 ज्योतिर्लिंगों और शिरडी के दर्शन

ऐसे बुक करें सीट टिकट

अगर आप भी इस टूर पैकेज के तहत यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर खुद अपना सीट बुक कर सकते हैं। या फिर IRCTC के टिकट काउंटर से आप अपना टिकट बुक करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IRCTC का रोमांचक टूर पैकेज, सस्ते में अहमदाबाद से लेकर अमृतसर घूमने का शानदार मौका

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें