IRCTC New Feature: आईआरसीटीसी ने टिकट बुकिंग को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए एक नई टेक्नोलॉजी पेश की है। अब यात्री कॉल करके या अपनी आवाज का यूज करके ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में IRCTC, NPCI और CoRover ने मिलकर इस नई सुविधा की शुरुआत की है, जिसमें वर्चुअल असिस्टेंट AskDISHA के जरिए यूपीआई पेमेंट को इंटीग्रेट किया गया है। यात्री अब अपनी यूपीआई आईडी या मोबाइल नंबर से आसानी से पेमेंट कर सकेंगे।
यह वॉयस-इनेबल्ड सिस्टम भाषा की समस्याओं को दूर करते हुए टिकट बुकिंग प्रोसेस को और भी तेज और आसान बनाता है। इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो ने भी मेट्रो कार्ड रिचार्ज के लिए वॉट्सऐप पर एक सुविधा शुरू की है, जिससे यात्री अपने मेट्रो कार्ड को आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं। ये तकनीकी बदलाव यात्रियों के लिए डिजिटल पेमेंट और टिकट बुकिंग को सरल बना रहे हैं।
यह भी पढ़े: ITR Filing नहीं की तो आज आखिरी मौका, जानें लेट फीस और स्टेप बाय स्टेप प्रकिया
नया फीचर कैसे काम करता है?
इस नए फीचर का काम करने का तरीका बहुत आसान है। जब आप अपना मोबाइल नंबर से अप्प में लॉग इन करते हैं, तो वॉयस पेमेंट सिस्टम अपने आप संबंधित UPI ID प्राप्त कर लेता है और आपके डिफॉल्ट UPI ऐप के माध्यम से पेमेंट रिक्वेस्ट शुरू कर देता है। इसके साथ ही, यूजर्स को ट्रांजैक्शन के दौरान अपना मोबाइल नंबर या UPI ID अपडेट करने का ऑप्शन भी मिलता है।
इस तकनीक का दावा है कि यह “यूपीआई का यूज करके व्यापारियों को भुगतान करने वाला पहला Conversational वॉयस पेमेंट सिस्टम है।” यह सिस्टम भाषा संबंधित परेशानियों को भी दूर करता है और ट्रांजैक्शन को पहले से ज्यादा तेज और सुविधाजनक बनाता है। CoRover का BharatGPT वॉयस-इनेबल्ड सिस्टम पेमेंट गेटवे के API का यूज करके सुरक्षित ट्रांजैक्शन प्रोसेस सुनिश्चित करता है और हिंदी, गुजराती जैसी भाषाओं में काम कर सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की वॉइस पेमेंट का ये मतलब नहीं है कि ये आपका UPI पिन भी खुद दाल लेगा। बल्कि इसका ये मतलब है की ये यह आपको डायरेक्टली पेमेंट गेटवे पर रीडायरेक्ट कर देगा। जिससे आपको बार-बार आपकी UPI Id डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह भी पढ़े: नोएडा एयरपोर्ट पर विदेशी उड़ानों को लेकर आया ताजा अपडेट, अब इस महीने से होगा संचालन
Railway Ticket Booking और पेमेंट की नई सुविधा
अब आप अपनी आवाज का यूज करके आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं और पेमेंट भी कर सकते हैं। यह नया फीचर आपकी यात्रा को और भी आसान और तेज बना देगा।
दिल्ली मेट्रो का नया रिचार्ज फीचर
भारत में डिजिटल पेमेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। दिल्ली मेट्रो ने हाल ही में एक नई सुविधा शुरू की है, जिससे यात्री वॉट्सऐप पर ‘हाय’ भेजकर या क्यूआर कोड स्कैन करके मेट्रो कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं। यह सुविधा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे रिचार्ज करना और भी सरल हो गया है।
इस प्रकार, नई तकनीक के जरिए यात्री अब ट्रेन टिकट बुकिंग और मेट्रो कार्ड रिचार्ज जैसे कार्यों को बहुत ही आसान तरीके से कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
4 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
4 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines