IRCTC Confirm Ticket: भारतीय रेलवे की ओर से करोड़ों यात्रियों को बड़ी सौगात देने का निर्णय ले लिया गया है। अब ट्रेन में यात्रा करने के लिए कन्फर्म टिकट आपके नाम होगी। इसके लिए रेलवे ने एक खास फैसला लिया है। भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा ऐलान किया गया है कि वेट लिस्ट के लिए 25 प्रतिशत तक सीमा रहेगी। ऐसे में सभी ट्रेन में वेट लिस्ट टिकट की संख्या को रेल गाड़ी की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत तक सीमित किया जाएगा।
क्यों लिया रेलवे ने ऐसा फैसला?
भारतीय रेलवे का ये फैसला सिर्फ यात्रियों की सुविधा को और आसान व सुविधाजनक बनाना है। इससे यात्रियों को एक अच्छी यात्रा का अनुभव हो सकेगा और हद से ज्यादा टिकट बुकिंग की समस्याओं से भी रेलवे को छुटकारा मिल सकेगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सभी ट्रेन और क्लास के लिए अधिकतम 25 प्रतिशत ही वेटिंग टिकट तय की जाएगी।
सभी ट्रेन की हर क्लास के लिए वेटिंग सीमा तय
- एसी फर्स्ट क्लास
- एसी सेकंड क्लास
- एसी थर्ड क्लास
- स्लीपर क्लास
- चेयर कार क्लास
इस वजह से किया बदलाव
रेलवे का ये कदम यात्रियों की यात्रा को बेहतर और ओवरबुकिंग से बचने के लिए है। दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं आदि कोटे को भी ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो इस फैसले से लोगों को कन्फर्ट टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ सकती है।
यात्रियों को मिल सकेगी कन्फर्म टिकट
वेट लिस्ट पर 25% की सीमा तय हो जाने पर यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ सकती है। उदाहरण के लिए किसी ट्रेन में सिर्फ 1000 सीटें हैं तो अधिकतम 250 वेट लिस्ट टिकट जारी होंगी। इससे ट्रेन टिकट कन्फर्म की संभावना भी बढ़ेगी और भीड़-भाड़ से छुटकारा मिल सकेगा। रेलवे के अनुसार वेट लिस्ट पर 25% की सीमा के चलते चार्ट तैयार होने तक करीब 20 से 25 प्रतिशत वेटिंग टिकट कन्फर्म हो सकती है।
जानकारी के लिए बता दें कि जनवरी 2013 के सर्कुलर में ट्रेन के सभी क्लास के लिए अलग-अलग वेटिंग सीट तय थी। रेलवे के अनुसार फर्स्ट एसी क्लास के लिए अधिकतम 30, सेकंड एसी के लिए अधिकतम 100, थर्ड एसी के लिए अधिकतम 300 और स्लीपर क्लास के लिए अधिकतम 400 वेटिंग टिकट तय की जा सकती थी। ऐसे में यात्रियों को आखिरी समय तक टिकट के कन्फर्म होने का इंतजार रहता था। हालांकि, नए नियम के आने से यात्रियों के लिए यात्रा करना सुविधाजनक हो सकेगा।
हाल ही में रेलवे ने ऐलान किया था कि वो यात्रियों को 24 घंटे पहले ही चार्ट दे देंगे जिससे वो 24 घंटे पहले ही जान लेंगे कि उनकी टिकट कन्फर्म है या नहीं। जानकारी के लिए बता दें कि विभिन्न जोनल रेलवे की ओर से नई व्यवस्था को लागू किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- IRCTC: ट्रेन टिकट बुक करने से पहले करना होगा ये काम, वरना टिकट नहीं होगा कंफर्म!
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
5 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
5 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
7 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
11 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
13 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
13 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines