UP Investors Summit 2023: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में चल रहे उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर समिट 2023 में देश के शीर्ष उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi), उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और लखनऊ के सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सभी निवेशकों का स्वागत किया।
यहां शांति और स्थिरता हैः पीएम मोदी
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बहुत जल्द उत्तर प्रदेश देश के उस इकलौते राज्य के तौर पर जाना जाएगा, जहां 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से उत्तर प्रदेश सीधे समुद्र के रास्ते गुजरात से जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था, शांति और स्थिरता से है। यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर की पहल के परिणाम अब साफ नजर आ रहे हैं।
और पढ़िए – फिर लुढ़का सोना और चांदी, ये रहा दिल्ली-मुंबई-लखनऊ से इंदौर तक रेट
33 विभागों की 406 सेवाएं एक जगहः सीएम योगी
उनके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में निवेशकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सिंगल विंडो पोर्टल निवेश मित्र बनाया गया है। ये पोर्टल 33 विभागों की 406 सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। इन्वेस्टर्स रिलेशनशिप मैनेजमेंट पोर्टल निवेशकों की सभी जिज्ञासाओं का समाधान करेगा। हर निवेशक के साथ एक उद्यमी मित्र की तैनाती का काम किया गया है।
और पढ़िए – क्या आप कटे-फटे नोटों को बदलना चाहते हैं? यहां जानिए- आसान और सही तरीका
योगी बोले- हमने प्रदेश से निर्यात दोगुना किया
सीएम योगी ने कहा कि हमने 5 वर्षों में अपने निर्यात को भी दोगुना किया है। आज प्रदेश बेहतरीन कानून व्यवस्था के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। सीएम योगी ने इस दौरान सभी निवेशकों का स्वागत धन्यवाद किया।
आज यूपी का मतलब ‘अप’ हैः राजनाथ सिंह
लखनऊ के सांसद और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले कुछ समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी ने अपने नाम यानी (UP) अप को सार्थक किया है। आज यूपी का मतलब स्वास्थ्य अप, शिक्षा अप, कौशल अप, निवेश अप और यूपी मतलब निवेश पर रिटर्न अप बन गया है।
यूपी इंवेस्टर्स समिट 2023 समेत प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
16 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
2 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines