Investment Tips: एक आम आदमी अपनी बचत को सही जगह लगाने के लिए अक्सर काफी रिसर्च करता है। कई लोग अपनी सेविंग्स पर अच्छी-से-अच्छी ब्याज दर पाने के लिए सही ऑप्शन ढूंढते हैं। सरकार की तरफ से कई तरह की योजनाएं भी चलाई जाती हैं। ऐसे में जानिए वह ऑप्शन जहां आप अपना पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund/PPF)
जब बात आती है पोस्ट ऑफिस की लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट स्कीम की पब्लिक प्रोविडेंट फंड का जिक्र तो होता ही है। पीपीएफ में हर साल 1.5 लाख रुपये तक इन्वेस्ट किया जाए सकता है।
सरकार इस योजना पर 7.1 परसेंट का ब्याज दे रही है। यह स्कीम टैक्स छूट के तहत भी आती है। अगर इस स्कीम में सालाना 10 हजार रुपये इन्वेस्ट किए जाएं तो 15 सालों के टाइम में टोटल 1,50,000 रुपये जमा हो जाएंगे, जिसपर 1,21,214 रुपये का ब्याज मिलेगा। इस तरह मैच्योरिटी पर टोटल 2.71 लाख रुपये मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: Risk Free Investments: वह 7 ऑप्शन जिनमें इन्वेस्ट करने पर मिल सकता है तगड़ा मुनाफा
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)
पांच साल की टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit) पर सरकार 7.5 परसेंट का ब्याज दे रही है। इस तरह अगर आप 1 लाख रुपये लगाते हैं तो 5 साल की मैच्योरिटी पर 1,44,829 रुपये मिलेंगे। ऐसे ही अगर इसके बाद आप पांच साल और के लिए इन्वेस्ट करते हैं तो टोटल 2 लाख 89 हजार 658 रुपये हो जाएंगे।
किसान विकास पात्र (Kisan Vikas Patra)
पोस्ट ऑफिस की इस योजना में इन्वेस्ट करने पर पैसा डबल होने की गारंटी होती है। इसके तहत इन्वेस्टर्स को बिना रिक्स के 7.5 परसेंट का ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम के अंतर्गत 1000 रुपये से भी इन्वेस्टमेंट शुरू किया जा सकता है। इसमें पैसा डबल होने में 9 साल 1 महीने का टाइम लगेगा। उदाहरण से समझें तो अगर आप इसमें 115 महीने के लिए 1 लाख रुपये इन्वेस्ट करते हैं तो मैच्योरिटी पर 2 लाख रुपये मिलेंगे।
रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit)
इसे आम भाषा में आरडी के नाम से भी जाना जाता है। यह योजना एक तरह की गुल्लक की तरह होती है, जिसमें हर महीने आपको एक निश्चित रकम जमा करनी होती है। मैच्योरिटी पर आपको टोटल रकम ब्याज समेत मिलती है। आरडी में भी आप 1 साल से लेकर अलग-अलग टाइम पीरियड का ऑप्शन चुन सकते हैं। सभी बैंकों में आपको आरडी की फैसिलिटी मिल जाएगी। सभी बैंकों में आरडी पर मिलने वाले ब्याज परसेंट की तुलना करें और जहां ज्यादा ब्याज मिल रहा हो वहां पैसा इन्वेस्ट करें। आरडी का ऑप्शन वैसे तो पोस्ट ऑफिस में भी मिलता है लेकिन वहां इसका टाइम पीरियड 5 साल का होता है।
यह भी पढ़ें: Gold Investment Tips: साल 2024 में क्या गोल्ड ज्वेलरी खरीदना सही? जानिए
डेट म्यूचुअल फंड (Date Mutual Fund)
एक साल के लिए इन्वेस्ट करना हो तो यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप इसमें जो भी इन्वेस्टमेंट करते हैं उसे सुरक्षित जगह पर इन्वेस्ट किया जाता है। आमतौर पर इसकी तय मैच्योरिटी डेट होती है और इसमें काफी अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
44 mins agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
2 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
2 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
6 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
6 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
9 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
11 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
12 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
15 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines