Investment Options For Retirement Years: आगे जाकर बुढ़ापे में किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े इसकी प्लानिंग पहले से ही करनी होगी। आज इंवेस्ट किया गया आपका पैसा फ्यूचर में परेशानी से दूर रख सकता है। एक आम आदमी के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग बेहद जरूरी होती है। कुछ लोग पीपीएफ का सहारा लेते हैं या वह ईपीएफ में अपना पैसा डालते हैं। ऐसे में जानें वह 8 विकल्प जो निवेश के लिए सही ऑप्शन साबित हो सकते हैं।
- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस)- वरिष्ठ नागरिकों या बुजुर्गों पर केंद्रित इस योजना में इन्वेस्टर को हर साल लगभग 8.2% ब्याज दिया जाता है। इसके अलावा, 15 लाख रुपये की मैक्सिमम निवेश सीमा के साथ हर तीसरे महीने भुगतान की सुविधा होती है।
- लॉन्ग टर्म सरकारी बॉन्ड- जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए ये अच्छे ऑप्शन हैं। ये बॉन्ड 40 साल तक फिक्स्ड मंथली इंटरेस्ट पेमेंट की पेशकश करते हैं।
- कॉर्पोरेट डिपॉजिट्स- एनबीएफसी और एचएफसी द्वारा पेश किए गए कॉर्पोरेट डिपॉजिट्स में हाई रिटर्न मिल सकता है लेकिन कंपनी की फाइनेंशियल वेल्थ के सावधानीपूर्वक इवैल्यूएशन की जरूरत होती है।
- डाकघर मासिक आय योजना (POMIS)- यह स्कीम 7.4% सालाना रिटर्न देती है जिसमें व्यक्तियों के लिए इन्वेस्टमेंट लिमिट 4,50,000 रुपये और संयुक्त खातों के लिए 9,00,000 रुपये तय की गई है।
- प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई)- यह एक सरकारी पेंशन योजना है जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड 4 फीसदी एनुअल रिटर्न देती है।
- जीवन बीमा प्लस बचत योजनाएं- ये जीवन बीमा को बचत के साथ जोड़ती हैं जो मैच्योरिटी के बाद एक गारंटीकृत इनकम देती हैं।
- वार्षिकी योजनाएं- ये बीमा कंपनियों द्वारा दी जाती हैं। ये इन्वेस्टमेंट के बाद इनकम की गारंटी देती हैं और तुरंत या कुछ समय की देरी पर जानता के लिए उपलब्ध होती हैं।
- व्यवस्थित विड्रॉल योजनाएं (एसडब्ल्यूपी)- म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट से फिक्स्ड विड्रॉल की अनुमति दें जिससे निवेश बने रहने पर एक स्थिर इनकम मिलती रहे।
आपको बता दें कि हर विकल्प के अपने फायदे और जोखिम होते हैं। सही विकल्प व्यक्तिगत वित्तीय लक्ष्यों और परिस्थितियों पर निर्भर करता है।
यह भी पढ़ें: PNB खाताधारक 31 मई तक निपटा लें एक काम, बंद हो सकता है अकाउंट
संबंधित खबरें
Amazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
2 mins agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
2 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
2 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
3 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
12 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
18 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
20 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
21 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
22 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines