Small savings schemes interest rates: वित्तीय वर्ष 2023-24 की अप्रैल से जून तिमाही के दौरान केंद्र सरकार ने 31 मार्च को वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, सुकन्या समृद्धि खाता योजना, मासिक आय बचत योजना, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र, किसान विकास पत्र, और सभी डाकघर फिक्स्ड डिपॉजिट सहित विभिन्न छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में वृद्धि की है। हालांकि, सरकार ने सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) योजना के लिए ब्याज दर को 7.1 प्रतिशत पर ही अपरिवर्तित रखा है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया।
वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को यह घोषणा की। मंत्रालय ने 1 अप्रैल से शुरू होने वाली तिमाही के लिए कुछ छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में 70 आधार अंकों (एक प्रतिशत अंक 100 बीपीएस के बराबर है) तक की बढ़ोतरी की है।
अगले महीने से नई ब्याज दरों पर एक नजर
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए ब्याज दर 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.2 प्रतिशत, किसान विकास पत्र के लिए 7.2 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत कर दी गई है। सरकार ने पिछली तिमाही में एक, दो, तीन और पांच साल की एफडी पर भी ब्याज दर 6.6 प्रतिशत, 6.8 प्रतिशत, 6.9 प्रतिशत, 7.0 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत, 6.9 प्रतिशत, 7.0 प्रतिशत और 7.5 प्रतिशत क्रमशः कर दी है।
मासिक आय खाता योजना के लिए ब्याज दर भी मौजूदा 7.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत कर दी गई है। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र के लिए ब्याज दर 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.7 प्रतिशत कर दी गई है।
साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना धारकों को अब 7.6 फीसदी से 8 फीसदी का ब्याज मिलेगा। सरकार ने पिछले नौ महीनों में तीसरी बार छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। अभी छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर 4 फीसदी से 8.2 फीसदी के बीच है।
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
2 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
21 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines