IT कंपनी में Work From Home को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जिसे जानकर कुछ एम्पलाई तो खुश होंगे वहीं कुछ मायूस हो जाएंगे। दरअसल ET की खबर के अनुसार देश की दिग्गज आईटी कंपनी Infosys ने घर से काम करने की पॉलिसी में बदलाव कर दिया है। अब Infosys के एम्पलाई को महीने में 10 दिन घर आकर काम करना ही होगा। इसमें जूनियर एम्पलाई शामिल हैं, यानी जो अभी एंट्री और मिड लेवल में हैं। अभी फिलहाल Infosys की तरफ से ये फैसला हुआ है, उम्मीद है कि आने वाले समय में बाकी की आईटी कंपनी भी Work From Home के लिए पॉलिसी बदल सकती हैं।
खुशी के साथ गम भी
इससे वो एम्पलाई तो खुश होंगे जो ऑफिस में आकर काम करना चाहते थे, यानी पूरे महीने नहीं बल्कि कुछ दिन। लेकिन वो एम्पलाई नाराज होंगे, जो इस समय घर पर बिना किसी खर्चे के काम का मजा ले रहे हैं। आपको बता दें इस पॉलिसी की जानकारी कंपनी के वाइस प्रेसिंडेंट की तरफ से भेजे गए एक मेल से हुई है। इससे पहले TCS के साथ Wipro की तरफ से भी Work From Office के लिए कहा गया था। हालांकि अभी कंपनी ने इसे लागू नहीं किया है। जो एम्पलाई ऑफिस से काम करना चाहते हैं वहीं सिर्फ आ रहे हैं।
ये कहना है एंप्लाई का
परेशानी की बात एम्पलाई के लिए ये है कि महीने में सिर्फ 10 दिन अगर ऑफिस आना है, उसके लिए पूरे महीने का किराया देना ही होगा। ऐसा तो हो नहीं सकता कि जिस दिन ऑफिस जाना है तभी का किराया दें। इसलिए एम्पलाई कह रहे हैं कि या तो फुली Work From Office कंपनी कर दे, या अभी जैसा चल रहा है चलने दे।
N. R. Narayana Murthy ने मचा दी थी धूम
इससे पहले Infosys के CEO N. R. Narayana Murthy ने हफ्ते में 5 दिन और 70 घंटे का बयान देकर एक भूचाल सा मचा दिया था। N. R. Narayana Murthy का कहना था कि अगर देश को तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बनना है तो युवाओं को 5 दिन के वीक में हर दिन 14 घंटे काम करना होगा। इस स्टेटमेंट के बाद देश से मिला-जुला रिस्पॉन्स देखने को मिला था।
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
4 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
5 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
10 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
10 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
11 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
11 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
13 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
14 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines