Infosys Salary Hike: इन्फोसिस ने अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल कंपनी ने कर्मचारियों को सैलरी इन्क्रीमेंट लेटर जारी कर दिया है, जिसमें Individual
परफॉर्मेंस के बेस पर 5 से 8% की बढ़ोतरी दी गई है जबकि आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस देने वाले कर्मचारियों को 10 से 20% तक का सैलरी हाइक मिला है। हालांकि, यह वृद्धि पिछले साल की तुलना में कम रही है, लेकिन हाई परफॉर्मेंस देने वाले कर्मचारियों को डबल डिजिट में बढ़ोतरी मिली है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने वेतन वृद्धि तीन Categories में की है
- एक्सपेक्टेशंस को पूरा करने वालों को 5 से 7% तक का सैलरी हाइक मिला है।
- सराहनीय परफॉरमेंस देने वालों को 7-10% तक का सैलरी हाइक मिला है।
- वहीं आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस देने वालों को 10-20% तक का सैलरी हाइक मिला है।
हालांकि, ‘Needs Improvement’ में रखे गए कर्मचारियों को कोई सैलरी हाइक नहीं मिला है। ईटी ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। इन्फोसिस ने जॉब लेवल 5 टीम लीडर और उससे नीचे और जॉब लेवल 6 वाईस प्रेजिडेंट से नीचे के मैनेजर के कर्मचारियों के लिए सैलरी इन्क्रीमेंट लागू किया है।
पिछली बार से कम बढ़ी सैलरी
हाल ही में हुई सैलरी हाइक नवंबर 2023 के पिछले इन्क्रीमेंट से 5-10% तक कम बताई जा रही है। इसके अलावा, कंपनी द्वारा पिछले हफ्ते घोषित परफॉर्मेंस बोनस में भी इसी तरह की कमी दर्ज की गई है। हालांकि, कई कर्मचारियों को ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद थी।
ये भी पढ़ें: गिरावट की आंधी में भी डटे रहे, ये हैं Nifty के 6 बाहुबली स्टॉक्स, क्या आपके पास है कोई?
कठिन दौर से गुजर रही इंडस्ट्री
एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि आमतौर पर, हमारे MS Teams ग्रुप्स ऐसे दिनों में काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन इस बार वे काफी शांत हैं, शायद इसलिए क्योंकि कर्मचारियों को ज्यादा सैलरी इन्क्रीमेंट की उम्मीद थी। हालांकि हम ये बात भी अच्छे से समझते हैं कि इंडस्ट्री इस वक्त एक कठिन दौर से गुजर रही है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
5 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
8 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
9 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
10 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
12 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
12 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
13 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
14 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines