Infosys New Transfer Policy Incentive Up To 8 Lakhs : देश की प्रमुख आईटी कंपनी इंसोफिस ट्रांसफर से जुड़ी नई पॉलिसी लाई है। इसमें कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए पिटारा खोल दिया है। कंपनी हुबली स्थित अपने नए कैंपस के लिए 8 लाख रुपये तक का भत्ता दे रही है। कंपनी ने इसके बारे में अपने सभी कर्मचारियों को ईमेल किया है। कंपनी ने कहा है जो भी एम्प्लॉई नए कैंपस में जाएगा, उसे उसकी योग्यता और पद के अनुसार 8 लाख रुपये तक का भत्ता मिलेगा।
इंफोसिस ने खोला पिटारा, हुबली कैंपस के लिए कर्मचारियों को 8 लाख रुपये तक का भत्ता
एम्प्लॉई से कहा- टैलेंट का इंतजार है
कंपनी ने अपने कर्मचारियों के भेजे ईमेल में कहा है कि कंपनी को अपने हुबली स्थित नए ऑफिस में इंतजार है। यहां विकास की काफी संभावनाएं हैं। बेहतर भविष्य के लिए हम यहां आपके जैसे टैलेंट का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही कंपनी ने एम्प्लॉई को भेजे ईमेल में स्थानीय चीजों को बढ़ावा देने और हुबली के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया है।
इंफोसिस हुबली स्थित कैंपस के लिए 8 लाख रुपये तक का भत्ता दे रही है।
मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र में आता है कैंपस
कंपनी का हुबली स्थित कैंपस मुंबई और कर्नाटक क्षेत्र में आता है। ऐसे में कंपनी का उद्देश्य मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र में नए अवसर पैदा करना है। साथ ही इस कैंपस से कंपनी को भी फायदा होगा क्योंकि वह कई चीजों में अपनी लागत कम कर सकेगी।
कंपनी के लेवल पर निर्भर करेगा भत्ता
इकोनॉमिक्स टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक कंपनी अपने कर्मचारियों को कितना भत्ता देगी, यह उसके लेवल पर निर्भर करेगा। बैंड 3 या इससे नीचे के कर्मचारियों को यहां आने पर 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा अगले दो साल तक हर 6 महीने बाद 25-25 हजार रुपये मिलेंगे। इस प्रकार से उसे कुल 1.25 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा जैसे-जैसे लेवल बढ़ेगा यानी कर्मचरियों का बैंड बढ़ेगा, उनके भत्ते बढ़ते जाएंगे। 7वें बैंड वाले कर्मचारी को ट्रांसफर के समय 1.5 लाख रुपये मिलेंगे। इसके बाद उसे बाद में और रकम दी जाएगी। इस प्रकार दो साल में 7वें बैंड वाले कर्मचारी को कुल 8 लाख रुपये मिलेंगे।
कर्नाटक सरकार ने की तारीफ
इंफोसिस के इस कदम की राज्य सरकार ने तारीफ की है। कर्नाटक के इंडस्ट्रीज और इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि इंफोसिस की इस इंसेंटिव पॉलिसी से स्थानीय लोगों को काफी फायदा होगा। इससे स्थानीय लोगों को उनके घर के नजदीक ही जॉब के अवसर मिलेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि इंफोसिस के इस फैसले से कर्नाटक के कित्तूर क्षेत्र के टैंलेंटेड लोगों को घर के पास ही नौकरी के अवसर पैदा होंगे। साथ ही इससे स्थानीय विकास भी होगा।
यह भी पढ़ें : हम 7 लाख महीना कमा, 3 लाख बचा लेते हैं, बाकी कहां खर्चें? कपल की पोस्ट पर सजेशंस की बाढ़
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
3 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
3 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
4 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
6 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
7 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
9 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
10 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
22 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines