Indira Canteen: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने राज्य भर में इंदिरा कैंटीन फिर से शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस महीने की शुरुआत में चुनाव जीतने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वह उपेक्षित इंदिरा कैंटीन को पुनर्जीवित करेंगे। उन्होंने एक महीने के भीतर कैंटीन फिर से शुरू करने का वादा किया।
कैंटीन गरीबों और वंचितों को रियायती दरों पर भोजन उपलब्ध कराती है। यहां 5 रुपये में नाश्ता परोसा जाता है जबकि दोपहर और रात का भोजन केवल 10 रुपये में मिलेगा।
कांग्रेस पार्टी ने पिछले महीने कर्नाटक में अपने चुनाव अभियान के दौरान सत्ता में वापस आने पर कैंटीन वापस लाने का वादा किया था। राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार में कैंटीन शुरू की गई थी, लेकिन भाजपा के दोबारा सत्ता में आने के बाद बंद कर दी गई।
राहुल गांधी ने किया था वादा
राज्य में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव प्रचार के दौरान, उन्होंने कुछ खाद्य वितरण कर्मचारियों से मुलाकात की, जिन्होंने उनसे कैंटीन को फिर से शुरू करने का अनुरोध किया, क्योंकि महंगाई उनकी जेब पर भारी पड़ रही थी। गांधी ने उनसे कैंटीन फिर से शुरू करने का वादा किया।
बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) ने पोषण और मात्रा पर ध्यान केंद्रित करते हुए नाश्ता, दोपहर और रात के खाने का मेन्यू तैयार किया है। निकाय ने कहा कि इंदिरा कैंटीन में मेनू को दैनिक रूप से बदल दिया जाएगा और नाश्ते के लिए उपमा, केसरी बाथ, बिसिबेले बाथ, पोंगल और इडली सहित अन्य आइटम परोसे जाएंगे। बताया गया कि टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। 175 में से 163 इंदिरा कैंटीन पहले से ही चालू हैं।
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
6 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
11 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines