देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो पर संकट 7वें दिन भी जारी है. इस बारे में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि 1 से 7 दिसंबर 2025 के बीच 5,86,705 टिकट रद्द हुए और उनका पैसा वापस किया गया. टिकट कैंसिल होने की वजह से यात्रियों को 569.65 करोड़ रुपये का रिफंड किया गया. 21 नवंबर से 7 दिसंबर 2025 के बीच 9,55,591 टिकट रद्द हुए और इससे कुल 827 करोड़ रुपये रिफंड किए गए. मंत्रालय ने ये भी बताया कि अब तक कुल 9000 बैगों में से 4500 बैग यात्रियों को डिलीवर किए हैं. अगले 36 घंटों में बाकी बैग डिलीवर करने का लक्ष्य है. 8 दिसंबर को इंडिगो ने 138 डेस्टिनेशन में से 137 के लिए 1802 फ्लाइट ऑपरेट करने की योजना बनाई है, जिसमें 500 फ्लाइट कैंसिल हैं.
Indigo को जल्द ऑपरेशन नॉर्मल होने की उम्मीद
एक दिन पहले भी एयरलाइन ने 650 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी थीं. हालांकि कंपनी ने 2,300 डेली फ्लाइट्स में से 1,650 संचालित करने का दावा भी किया. इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि हालात रोज बेहतर हो रहे हैं और 10 दिसंबर तक ऑपरेशन नॉर्मल होने की उम्मीद है. इंडिगो ने कहा कि मौजूदा संकट की वजह जानने के लिए ‘रूट कॉज एनालिसिस’ होगा. इंडिगो के एक अधिकारी ने बताया कि नई एफडीटीएल व्यवस्था लागू होने के चलते क्रू प्लानिंग में बफर की कमी संकट की मुख्य वजह रही. इंडिगो के पास पायलटों की कमी नहीं है, बस बाकी एयरलाइंस जितना ‘बफर’ स्टाफ नहीं था. इस मामले में संसद की परिवहन, पर्यटन और संस्कृति मामलों की समिति भी इंडिगो और डीजीसीए के अधिकारियों को तलब कर सकती है.
ये भी पढ़ें – Why Market is Down: शेयर बाजार में भूचाल! 600 अंक गिरा सेंसेक्स, जानें क्यों गिर रहा Share Market
सरकार ने इंडिगो को दी चेतावनी
वहीं राज्यसभा में सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि इंडिगो संकट उसके क्रू रोस्टरिंग और इंटरनल प्लानिंग सिस्टम में समस्याओं के कारण हुआ, इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं. सरकार इसे हल्के में नहीं लेगी और इसकी जांच जारी है. उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा एक्शन लेगी जो दूसरों के लिए मिसाल बने.
लोकसभा में भी इंडिगो संकट को लेकर जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष ने लोकसभा में मांग की कि सरकार देश को बताए कि इंडिगो फ्लाइट में रुकावट और देश भर के अलग-अलग एयरपोर्ट पर लोगों को हो रही परेशानी के बाद वो क्या कर रही है.
इधर, सुप्रीम कोर्ट ने इंडिगो के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है. भारत के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) सूर्यकांत ने कहा कि भारत सरकार पहले ही इस मुद्दे पर एक्शन ले चुकी है. अब इंडिगो संकट मामले पर सुनवाई 10 दिसंबर को होगी.
IndiGo Share Price: इंडिगो के शेयर में 7% से ज्यादा की गिरावट
इंडिगो संकट का असर सोमवार को उसके शेयर पर भी दिखाई दिया. इंडिगो एयरलाइंस की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के शेयर में सोमवार को बड़ी गिरावट आई. बाजार खुलने के दो घंटे में ही शेयर 7% से ज्यादा गिर गया. सुबह 11:30 बजे BSE पर इंडिगो का शेयर 7.44% की गिरावट के साथ 4971.75 रुपये पर बिजनेस कर रहा था.
ये भी पढ़ें – Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी के दाम गिरे या चढ़े? जानें, क्या है आज का भाव
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
31 mins ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
1 hr agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
2 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
4 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
5 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
6 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
8 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
8 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
8 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines