India’s retail inflation eases to 4.31% in January 2025: भारत में महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार भारत की खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में कम होकर 4.31% रही। बताया जा रहा है कि ये पिछले 5 महीने में सबसे कम है। जबकि दिसंबर में ये आंकड़ा 5.22% था।
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के अनुसार खाद्य वस्तुओं की कीमतों में कमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में धीमी होकर 4.31 प्रतिशत पर आ गई थी।
ये भी पढ़ें: Retirement Corpus: 18000 की मंथली SIP से कैसे तैयार होगा 21 करोड़ का फंड? समझिए कैलकुलेशन
RBI ने उठाया था ये बड़ा कदम
सीपीआई के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी 2024 में 5.1 प्रतिशत थी। लगातार बाजार के जानकार उपभोक्ता मुद्रास्फीति को जनवरी 2025 में कम होने का अनुमान जता रहे थे। बता दें हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने और महंगाई को कंट्रोल करने के लिए रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती करते हुए इसे 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया था।
खाद्य पदार्थों पर महंगाई घटने का दिखा आंकड़ों पर असर
सीपीआई के अनुसार देश में खाद्य पदार्थों की महंगाई भी लगातार घटी है। आंकड़ों के अनुसार जनवरी में यह 6.02% रही, जो दिसंबर में 8.39% और जनवरी 2024 में 8.3% थी। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बयान में महंगाई को 4% पर बनाए रखने की बात कही थी, जिसमें 2% ऊपर या नीचे जाने की गुंजाइश दी गई थी।
2024 में टूटा था ये रिकॉर्ड
इससे पहले अक्टूबर 2024 में इंडिया की खुदरा महंगाई 14 महीने के उच्चतम स्तर 6.2 फीसदी पर पहुंच गई थी। जबकि खाद्य महंगाई 15 महीने के उच्चतम स्तर 10.9 फीसदी पर पहुंच गई थी।
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी; यहां जानें डिटेल
संबंधित खबरें
रिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
16 mins agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 hr agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
3 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
3 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
4 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
5 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
21 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
23 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
23 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines