Indian Students: हाल ही में कुछ छात्रों को अमेरिका ने भारत वापस भेज दिया था। इसपर अब नई और बड़ी जानकारी सामने आई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन छात्रों को संयुक्त राज्य अमेरिका से वापस भेजा गया था और जिन छात्रों का वीजा रद्द कर दिया गया था उन्हें देश में पांच साल के प्रवेश प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है।
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, इन छात्रों को कनाडा, UK और ऑस्ट्रेलिया जैसे अन्य अंतरराष्ट्रीय स्टडी वाली जगहों पर भी प्रवेश करने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर वे छात्र भविष्य में एच1बी (H1B) वीजा पाना चाहते हैं तो यह उनके लिए लॉन्द टर्म प्रभाव पैदा कर सकता है, जब तक कि प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा इन छात्रों का समर्थन न किया गया।
छात्रों को होने वाला वित्तीय नुकसान
वित्तीय रूप से, F1 वीजा रद्द करने से काफी नुकसान होता है। छात्रों को वीजा शुल्क, हवाई किराया, विश्वविद्यालय में अप्लाई फीस, सलाहकार शुल्क और अन्य कई अधिक सहित खर्चों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। मानके चलें तो एक छात्र का खर्चा कुल मिलाकर लगभग ₹3 लाख हो सकता है।
अमेरिका ने एक ही दिन में इक्कीस भारतीय छात्रों को वापस भेज दिया। वीजा संबंधी दिक्कतों के कारण ऐसा किया गया। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के रहने वाले इनमें से कई छात्रों ने वीजा औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं और उच्च शिक्षा हासिल करने की आकांक्षाओं के साथ अमेरिका पहुंचे थे। हालांकि, वहां जाकर परेशानी का सामना करना पड़ा।
रिपोर्टों से पता चला कि इन छात्रों को इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा गहन दस्तावेज जांच के बाद वापस भेज दिया गया। उस वक्त उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में भी लिया गया। ये घटनाएं अटलांटा, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को के हवाई अड्डों पर हुईं।
संबंधित खबरें
एक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
47 mins agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
14 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
15 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
16 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
18 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
19 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
20 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
22 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
22 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines