Indian Railways: ट्विटर ने अपना लोगो बदल दिया है। चिड़िया से अब यह X हो गया है। अब यदि ट्विटर को खोलेंगे तो ब्लू चिड़िया की जगह X का साइन दिखाई देगा। पिछले कुछ दिनों से ट्विटर का लोगो का चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच भारतीय रेलवे ने भी जनता से एक सवाल पूछ लिया है। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने मंगलवार को भारतीय रेलवे की एक ट्रेन की तस्वीर ट्वीट की, जिस पर बड़ा पीला कलर का ‘X’ लिखा हुआ है।
तस्वीर को ट्वीट करते हुए, दक्षिण पश्चिम रेलवे ने कहा, ‘#भारतीयरेलवे का ‘X’ फैक्टर। क्या आप जानते हैं कि कोच पर बने X चिन्ह का क्या मतलब होता है?’
आपके देखा होगा कि प्रत्येक ट्रेन के अंतिम डिब्बे पर हमेशा एक ‘X’ अंकित होता है, जिससे पता चलता है कि ट्रेन पूरा स्टेशन पार कर चुकी है। इस तरह रेलवे अधिकारियों को पता चल जाता है कि कोई भी कोच छूटा नहीं है।
पोस्ट को 1100 से अधिक लाइक मिले और लगभग 100 के करीब रीट्वीट किया गया।
और पढ़िए – यात्रियों को टिकट बुक करने में आ रही है दिक्कत, IRCTC ने बताई ये वजह
रेल मंत्रालय ने समझाया X का मतलब
इस साल मार्च में, रेल मंत्रालय ने एक ट्रेन पर पीले ‘X’ की तस्वीर के साथ एक ट्वीट साझा किया और लोगों से पूछा कि क्या उन्हें पता है कि ‘X फैक्टर’ का क्या मतलब है।
मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘क्या आप जानते हैं? ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर ‘X’ यह दर्शाता है कि ट्रेन बिना किसी डिब्बा को पीछे छोड़े सुरक्षित तरीके से गुजर गई है।’
उन्होंने तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी जोड़ा जिसमें लिखा है, ‘अक्षर ‘X’ दर्शाता है कि यह ट्रेन का आखिरी कोच है। रेलवे अधिकारियों को इस बात की पुष्टि मिल जाती है कि ट्रेन पूरी तरह गुजर चुकी है और कोई भी कोच पीछे नहीं छूटा है।’
संबंधित खबरें
अब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
40 mins agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
2 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
3 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
23 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines