Indian Railways Rules: आप भी ट्रेन से सफर करने वाले हैं और आपको टिकट नहीं मिल रहा है? अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर आपको कभी अचानक यात्रा करनी पड़े और आपके पास टिकट न हो तो अब आप बिना रिजर्वेशन नियम के यात्रा कर सकते हैं। पहले ऐसे में तत्काल टिकट बुकिंग रूल्स का ही विकल्प होता था। लेकिन उसमें भी टिकट पाना जरूरी नहीं है। ऐसे में आपके लिए रेलवे के एक खास नियम को जानना बेहद जरूरी है। इस सुविधा के तहत अब आप बिना रिजर्वेशन के यात्रा कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – Elon Musk ने Twitter India के 90 फीसदी कर्मचारियों को निकाला, यकीन न हो ऐसी बताई वजह
प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा करें
रेलवे के नियमों के मुताबिक अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है और आपको ट्रेन से कहीं जाना है तो आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ही ट्रेन में चढ़ सकते हैं। आप टिकट चेकर के पास जाकर बहुत ही आसानी से टिकट बनवा सकते हैं।
यह नियम (Indian Railways Rules) रेलवे ने ही बनाया है। इसके लिए आपको प्लेटफॉर्म टिकट लेकर तुरंत टीटीई से संपर्क करना होगा। फिर टीटीई आपके डेस्टिनेशन पॉइंट तक का टिकट क्रिएट करेगा। इतना ही नहीं आप टीटीई को कार्ड से भुगतान भी कर सकते हैं।
सीट खाली न होने पर भी विकल्प है
ट्रेन में सीट खाली नहीं होने पर टीटीई आपको रिजर्व सीट देने से मना कर सकता है। लेकिन, यात्रा करने से नहीं रोक सकता। अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है तो ऐसी स्थिति में आपको यात्री से 250 रुपये पेनल्टी चार्ज के साथ यात्रा का पूरा किराया देकर टिकट बनवाना चाहिए। रेलवे के ये जरूरी नियम जो आपको जरूर जानना चाहिए।
प्लेटफार्म टिकट की कीमत
प्लेटफॉर्म टिकट यात्री को ट्रेन में चढ़ने का अधिकार देता है। इससे यात्री को उसी स्टेशन का किराया देना होगा, जहां से उसने प्लेटफॉर्म टिकट लिया है। किराया वसूलते समय प्रस्थान स्टेशन को भी वही स्टेशन माना जाएगा। और सबसे बड़ी बात यह है कि जिस क्लास में आप सफर कर रहे होंगे उसी क्लास का किराया भी देना होगा।
आपकी सीट
अगर आपकी ट्रेन किसी वजह से छूट जाती है तो टीटीई अगले दो स्टेशनों तक आपकी सीट किसी को अलॉट नहीं कर सकता है। यानी अगले दो स्टेशनों पर आप ट्रेन से पहले पहुंचकर अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, दो स्टेशनों के बाद टीटीई आरएसी टिकट वाले यात्री को सीट अलॉट कर सकता है। लेकिन आपके पास दो स्टेशनों का विकल्प है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
53 mins agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 hr agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
2 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
4 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
7 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
9 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
9 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
10 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines