Indian Railways: IRCTC यानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों के दिन के व्यस्त समय में IRCTC का सर्वर डाउन हो गया है। इसकी शिकायत ट्विटर पर की गई। ग्राहकों को वेब और ऐप पर टिकट बुक करते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
IRCTC की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि तकनीकी कारणों से टिकट सेवा उपलब्ध नहीं है। IRCTC ने एक ट्वीट में यहां तक कहा कि समस्या हल होने के बाद वे उपयोगकर्ताओं को सूचित करेंगे। ट्वीट में कहा गया, ‘हमारी तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है। जैसे ही तकनीकी समस्या ठीक हो जाएगी हम सूचित करेंगे।’
और पढ़िए – इन वरिष्ठ नागरिकों को आयकर रिटर्न दाखिल करने की कोई जरूरत नहीं
ट्विटर पर उपयोगकर्ताओं ने भारी संख्या में साइड पर टिकट बुक करने से जुड़ी समस्याओं की शिकायत की है। बताया गया कि यह समस्या तत्काल बुकिंग स्लॉट से जुड़ी है। एसी क्लास (2ए/3ए/सीसी/ईसी/3ई) के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10:00 बजे और नॉन-एसी क्लास (एसएल/एफसी/2एस) के लिए सुबह 11:00 बजे शुरू होती है।
‘Ask Disha’ को तैयार करने में लगा रेलवे
बता दें कि IRCTC वेब और ऐप पर उपलब्ध एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो यात्रियों को रेलवे टिकटिंग की सुविधा प्रदान करता है। IRCTC एक अनोखा टिकट-बुकिंग फीचर भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। IRCTC द्वारा आगामी वॉयस-आधारित ई-टिकट बुकिंग प्रणाली का उद्देश्य ऑनलाइन आरक्षण प्रक्रिया को सरल और तेज करना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, IRCTC अपने AI प्लेटफॉर्म ‘Ask Disha’ पर इस फीचर का पायलट परीक्षण कर रहा है।
IRCTC ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही के अंत में 278.79 करोड़ रुपये का नेट लाभ दर्ज किया – 65.01 करोड़ रुपये (या 30.4 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई – जो कि Q4FY22 के अंत में 213.78 करोड़ रुपये थी।
संबंधित खबरें
GST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
5 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
2 days agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines