Indian Railways: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए कई तरह की सुविधाएं मुहैया करा रहा है। आज हम एक ऐसी सुविधा के बारे में चर्चा करेंगे, जिसके जरिए आप बिना टिकट ट्रेन में सवार हो सकते हैं। हां! आपने सही सुना। कई बार यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर किसी यात्री को अपने गंतव्य के लिए टिकट नहीं मिलता है तो रेलवे द्वारा भारी जुर्माना लगाया जाता है। ऐसे में अब यात्री इस पेनल्टी का भुगतान भी कार्ड के जरिए कर सकते हैं। इसे संभव बनाने के लिए रेलवे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुचारू रूप से चलाने के लिए 4G से जोड़ रहा है।
बिना टिकट ट्रेन में चढ़ना
रेलवे की ओर से उठाए गए इस नए कदम के तहत आप अपने डेबिट कार्ड के जरिए ट्रेन में किराया या जुर्माना भर सकते हैं। बता दें कि अगर आपके पास ट्रेन का टिकट नहीं है तो आप ट्रेन में चढ़ने के बाद कार्ड से भुगतान करके भी बनवा सकते हैं।
और पढ़िए – दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील, पीएम मोदी ने मैक्रों और बाइडेन को फोन पर जताया आभार
कैसे होगा फायदा?
इसे ऐसे समझें कि आप के पास रिजर्व्ड सीट नहीं है और आपको ट्रेन से कहीं जाना है। तो रेलवे के नियमों के मुताबिक आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ही ट्रेन में चढ़ सकते हैं।
ट्रेन में चढ़ने के बाद आप टिकट चेकर के पास जाकर बड़ी आसानी से टिकट बनवा सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं ये नियम किसने बनाया तो तो यह नियम (भारतीय रेलवे नियम) रेलवे ने ही बनाया है। इसके लिए आपको प्लेटफॉर्म टिकट लेकर तुरंत टीटीई से संपर्क करना होगा। इसके बाद TTE आपके गंतव्य पॉइंट तक ट्रेन टिकट बनाने के लिए बाध्य होगा।
और पढ़िए – सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, फिर 60 हजार के पार, अडानी के इन शेयरों पर उछाल
नेटवर्क की समस्या का समाधान
रेलवे बोर्ड के मुताबिक अधिकारियों के पास प्वाइंट ऑफ सेलिंग यानी पीओएस मशीन में 2G सिम लगे हैं। इससे दूर-दराज के इलाकों में नेटवर्क की समस्या दूर हो जाएगी और अब यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे की ओर से अब इन मशीनों के लिए 4G सिम की यह सुविधा शुरू की जा रही है। ताकि यात्री आसानी से भुगतान कर सकें।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
33 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
2 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines