Indian Railways Facilities: देश में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे मौसम का मिजाज बदलने लगा है। हालांकि घना कोहरा देश के कई राज्यों में बहुत पहले से छा रहा है। जिसकी वजह से भारतीय रेलवे की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक खास सुविधा दी है। अगर ट्रेन 2 घंटे या उससे ज्यादा लेट होती है, तो यात्रियों को मुफ्त में खाना और पानी दिया जाएगा। इसके लिए यात्री IRCTC की मदद ले सकते हैं। यह सुविधा यात्रियों को उनकी परेशानी को कम करने के लिए दी जाती है। IRCTC की ये सेवा सभी प्रीमियम ट्रेनों के लिए हैं, जिसमें शताब्दी, राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस का नाम शामिल है।
IRCTC की कैटरिंग पॉलिसी
ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो आपको IRCTC की कैटरिंग पॉलिसी के बारे में जानकारी होनी चाहिए। सर्दियों के मौसम में अक्सर ट्रेनें लेट चलती हैं, ऐसे में यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ही रात गुजारनी पड़ती है। रेलवे का इस सिचुएशन के लिए खास नियम है। अगर आपकी ट्रेन अपने समय से दो घंटे या इससे ज्यादा लेट हो रही है तो रेलवे की तरफ से यात्रियों को फ्री खाना दिया जाता है। इसमें एक खास बात ये भी है कि यात्रियों को अपनी पसंद का मील लेने का भी ऑप्शन मिल जाता है।
ये भी पढ़ें: IRCTC: ट्रेन में इन 5 फेमस रेस्तरां से ऑर्डर कर सकते हैं नॉन वेज, जानिए ऑर्डर करने का तरीका
क्या होता है मेन्यू?
यात्रियों को लंच, डिनर फ्री में मिलता है, जिसमें सबसे पहले चाय या कॉफी ऑफर की जाती है। जिसके साथ एक किट आती है जिसमें चीनी या शुगर रहित पाउच और दूध क्रीमर होता है। इसके अलावा नाश्ते या शाम की चाय भी दी जाती है, जिसमें ब्रेड की चार स्लाइस, बटर, 200 मिली फ्रूट ड्रिंक और एक कप चाय या कॉफी रहती है।
क्या मिलती हैं सुविधाएं?
खाने के अलावा भारतीय रेल यात्रियों को कई सुविधाएं देता है। जिसमें रेलवे की कस्टमर फ्रेंडली पॉलिसी के मुताबिक, 3 घंटे से लेट हुई ट्रेन या रूट बदलने पर यात्री अपना टिकट कैंसिल कर पूरा पैसा वापस ले सकते हैं। जिन लोगों ने ऑनलाइन टिकट बुक कराया था वह वहीं पर कैंसिल कर सकते हैं। जिन लोगों ने काउंटर से टिकट लिया होगा, वह काउंटर पर जाकर टिकट कैंसिल कर सकते हैं।
इसके अलावा जिन यात्रियों की ट्रेन लेट होती है वह वेटिंग रूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके लिए उनसे किसी तरह की एक्सट्रा फीस नहीं ली जा सकती है। ऐसे यात्रियों के लिए खाने-पीने के स्टॉल देर रात तक खोल कर रखे जाते हैं।
ये भी पढ़ें: स्पीड में ‘बुलेट की बाप’ होगी ये ट्रेन, रेल मंत्री ने शेयर किया हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक का वीडियो
संबंधित खबरें
अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
17 mins agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
1 hr agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
5 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
5 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
6 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
19 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
19 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines