हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Indian Railway Rule: रेलवे ने बदले न‍ियम, अब एक दर्जन ट्रेनों में नहीं म‍िलेगी RAC टिकट; देखें पूरी लिस्ट

Indian Railway Rule Changed: भारतीय रेलवे ने ट‍िकट‍ बुक‍िंग न‍ियमों में बदलाव करते हुए कुछ ट्रेनों में RAC ट‍िकट का स‍िस्‍टम हटा द‍िया है. यानी इन ट्रेनों में यात्र‍ियों को कंफर्म ट‍िकट म‍िलेगी. जान‍िए भारत‍ीय रेल ने ये नई व्‍यवस्‍था क‍िन ट्रेनों के ल‍िए की है.

विज्ञापन
इन ट्रेनों में आरएसी ट‍िकट नहीं म‍िलेगी.

Indian Railway New Rule: अगर आप भारतीय ट्रेनों से यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके ल‍िए बेहद महत्‍वपूर्ण है. क्‍योंक‍ि भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों के ल‍िए ट‍िकट के न‍ियमों में बदलाव क‍िए हैं. ये बदलाव भारतीय रेलवे ने अपनी प्रीम‍ियम ट्रेनों में शुमार अमृत भारत एक्‍सप्रेस के ल‍िए क‍िए हैं. इंडियन रेलवे की टिकटिंग पॉलिसी में हुए बदलावों के बाद अब RAC (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसलेशन) टिकट वाले यात्रियों को 12 अमृत भारत ट्रेनों में चढ़ने की इजाजत नहीं होगी.

यह भी पढ़ें : PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्‍या इस बार बजट में बढ़ेगी पीएम किसान योजना की राशि, फरवरी में क‍ितनी आएगी क‍िस्‍त

बता दें क‍ि अमृत भारत ट्रेनें, साल 2023 में पहली बार शुरू की गई थी. इसमें यात्र‍ियों को वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी यात्रा का अनुभव होता है. इन ट्रेनों को खास तौर पर कम और मध्यम-आय वर्ग के यात्रियों के लिए किफायती और अच्छी क्वालिटी की सर्विस देने के लिए डिजाइन किया गया है.

विज्ञापन

इन 12 ट्रेनों में RAC ट‍िकट के साथ नहीं कर पाएंगे यात्रा

इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 12 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है और वे जल्द ही अपनी कमर्शियल यात्रा शुरू करेंगी. रेलवे ने जो नोट‍िफ‍िकेशन जारी क‍िया है, उसमें यह बताया गया है क‍ि जनवरी 2026 में लॉन्‍च हुई ट्रेनों में RAC ट‍िकट के साथ ट्रैवल नहीं कर सकते .

यह भी पढ़ें : Is Bank Open Today: आज शन‍िवार को बैंक खुले या बंद हैं? जानें

विज्ञापन

इसका मतलब ये हुआ क‍ि इस महीने से शुरू हुई सभी अमृत भारत ट्रेनों में चढ़ने के लिए RAC टिकट मान्य नहीं होगी. आइये आपको उन ट्रेनों की ल‍िस्‍ट देते हैं, ज‍िसमें RAC समाप्‍त कर द‍िया गया है:

  1. गुवाहाटी (कामाख्या)-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस
  2. डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस
  3. न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस
  4. न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
  5. अलीपुरद्वार – एसएमवीटी बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस
  6. अलीपुरद्वार-मुंबई (पनवेल) अमृत भारत एक्सप्रेस
  7. कोलकाता (संतरागाछी) – ताम्बरम अमृत भारत एक्सप्रेस
  8. कोलकाता (हावड़ा)-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस
  9. कोलकाता (सियालदह)-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस
  10. तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-तांबरम अमृत भारत एक्सप्रेस
  11. तिरुवनंतपुरम उत्तर-चार्लापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
  12. नागरकोइल जंक्शन-मंगलुरु जंक्शन अमृत भारत एक्सप्रेस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola