Railway Ticket Missing Rule: इंडियन रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है, क्योंकि ज्यादातर नागरिक ट्रेनों में सफर करते हैं। रिपोट्स के मुताबिक, रेलवे हर दिन करीब 13 हजार ट्रेनों का संचालन करता है। इन ट्रेनों में लाखों लोग सफर करते हैं। इस दौरान कई लोगों को टिकट कंफर्म नहीं होने की दिक्कत होती है तो किसी को टिकट होने के बावजूद सीट के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती है। कई यात्री ऐसे भी होते हैं, जिनके टिकट सफर के दौरान गुम हो जाते हैं। यह खबर ऐसी ही सिचुएशन में फंसे लोगों के लिए है।
टिकट गुम जाने की स्थिति में क्या करें?
अकसर यात्रा के दौरान पूरा सामान गुम हो जाता है तो एक टिकट का गुम होना कोई बड़ी बात नहीं है। यात्रा के दौरान भीड़ को चीरते हुए अपने कोच तक पहुंचना सबसे मुश्किल टास्क होता है। इस बीच अगर आपका आरक्षित टिकट कहीं खो जाता है तो ऐसी हालत में आपको क्या करना चाहिए? सबसे पहले तो आप घबराएं नहीं। आरक्षित टिकट गुम होने की खबर पहले रेलवे के आरक्षण केंद्र को दें। आपकी शिकायत मिलते ही सेंटर से आपको डुप्लीकेट टिकट जारी हो जाएगा। यह टिकट आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें… Cloud Kitchen क्या? ट्रेन में अब नहीं मिलेगा खराब खाना, IRCTC ने निकाला गजब का फॉर्मूला
डुप्लीकेट टिकट का कितना होगा चार्ज?
अगर यात्रा के दौरान आपका आरक्षित टिकट खो गया है तो उसके लिए डुप्लीकेट टिकट मांगी जा सकती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि ये डुप्लीकेट टिकट तभी बनाई जा सकती है जब आरक्षण चार्ट ना तैयार किया गया हो। यदि आरक्षण चार्ट तैयार होने के बाद खोई हुई या गुम हुई आरक्षित टिकट के बदले डुप्लीकेट टिकट की मांग की जाती है, तो यह कुल किराये के 50% शुल्क पर जारी की जाएगी। ध्यान रहे कि आरक्षण चार्ट तैयार होने के बाद RAC टिकटों के लिए डुप्लीकेट टिकट जारी नहीं किए जाएंगे। यहां देखें रेलवे के टिकट से जुड़े सभी नियम।
एक्सट्रा चार्ज होगा वापस?
यदि कोई यात्री, जिसने अपने आरक्षित टिकट या आरएसी टिकट के खो जाने, गलत जगह रखे जाने, फट जाने पर जाने के कारण ट्रेन में ज्यादा किराया चुकाया है। वो रेल प्रशासन को चुकाए गए किराए की वापसी के लिए आवेदन कर सकता है। इसके बाद प्रशासन का मुख्य वाणिज्य प्रबंधक इसकी जांच करेगा। अगर जांच में सभी चीजें सही निकलती हैं तो टिकट किराये के पचास प्रतिशत की दर से रद्दीकरण शुल्क को बरकरार रखते हुए वसूले गए कुल किराए की वापसी कर सकता है। बशर्ते, मूल टिकट पर पहले किसी ने वापसी नहीं ली हो।
ये भी पढ़ें… रतन टाटा की कंपनी को 21881 करोड़ का नुकसान, मार्केट वैल्यूएशन भी घटी
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
8 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
9 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
10 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
12 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
13 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
15 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
16 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
16 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines