Indian Railway: भारतीय रेल यातायात का सबसे बड़ा साधन है। इसके जरिए लाखों लोग रोज अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे समय-समय पर कई नियम बनाता है। 2024 में भी रेलवे ने कई नियम बनाएं हैं, लेकिन कई रूल ऐसे भी वायरल हो रहे हैं जिनका रेलवे ने अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। वहीं, इस साल जिन नए नियमों को लागू किया गया है उनकी लिस्ट देखिए।
क्या हैं वायरल नियम?
सोशल मीडिया पर जो रेलवे के नियमों की लिस्ट वायरल हो रही है, उसमें आधार कार्ड, बायोमेट्रिक सत्यापन, टिकट पर QR कोड, रेलवे का नया ऐप और टिकट की कीमत में बढ़ोतरी जैसे नियम शामिल हैं। आपको बता दें कि इसमें से केवल QR कोड वाले टिकट का नियम ही लागू किया गया है। अन्य दिए गए नियमों के लिए कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, इसलिए इन अफवाहों पर भरोसा न करें।
ये भी पढ़ें: Mata Vaishno Devi की यात्रा केवल 1 घंटे में! श्रद्धालुओं को राहत देने का सरकार का प्लान क्या?
1- किन नियमों को लागू किया गया?
वंदे भारत एक्सप्रेस: जिन नई योजनाओं या नियमों का रेलवे ने ऐलान किया है, उसमें पहला नाम वंदे भारत एक्सप्रेस का आता है। इस साल के अंत तक वंदे भारत के लिए नया रूट तय किया जा सकता है। इस ट्रेन में हर तरह की आधुनिक सुविधाएं यात्रियों की दी जाएंगी।
2- ई-कैटरिंग सेवा में बदलाव
रेलवे ने ई-कैटरिंग सेवा में भी कई बदलाव किए हैं। रेलवे ने ई-कैटरिंग सेवा का विस्तार करते हुए यात्रियों को अपनी पसंद का खाना खाने की सुविधा दी जा रही है। 500 से ज्यादा स्टेशन पर खाना ऑर्डर कर सकते हैं। इसमें वेज और नॉनवेज दोनों का ऑप्शन यात्रियों के लिए उपलब्ध है। IRCTC के ऐप में जाकर खाना ऑर्डर किया जा सकता है।
3- QR कोड वाले टिकट
रेलवे ने QR कोड टिकट का नियम लागू किया, जिससे टिकट चेकिंग में आसानी होती है। एक स्कैन में यात्री की पूरी जानकारी TTE के सामने खुलकर आ जाती है। इससे TTE का काम भी आसान होगा।
4- यात्रा से जुड़ी जानकारियों के लिए ऐप
रेल यात्रा के दौरान IRCTC के ऐप पर यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाती है। रेलवे ने इस साल सूचना प्रणाली में सुधार किए हैं। इसमें ट्रेन को ट्रेक करना, ऑटो इनाउंसमेंट (जोकि अलग अलग भाषाओं में की जाएगी) और रुकने के लिए हॉटल (कुछ लोगों के लिए) जैसी सुविधाएं IRCTC के ऐप पर मिल जाती हैं।
5- कोच की संख्या में बढ़ोतरी
रेलवे ने यात्रियों की संख्या को देखते हुए ट्रेनों के जनरल कोच में नए कोच जोड़ने का ऐलान किया है। रेलवे लगातार इसके लिए काम कर रहा है। इसके अलावा रेलवे ने स्मार्ट कोच बनाए हैं, जो आरामदायक होने के साथ-साथ वाई-फाई, सुरक्षा, GPS जैसी सुविधाओं से लैस हैं।
ये भी पढ़ें: नए PAN CARD की जरूरत क्यों? पुराने पैन कार्ड से कितना होगा अलग? 5 पॉइंट में समझें
संबंधित खबरें
अक्टूबर 2026 में भारत का डीजल निर्यात 13 महीने के पीक पर पहुंचा
7 mins agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
12 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
16 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
16 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
17 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
20 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
22 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
22 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines