Visa Free Countries For Indian Passport: दुनियाभर में घूमने के लिए पासपोर्ट की काफी जरूरत पड़ती है। एक ताकतवर पासपोर्ट उस देश के नागरिकों को बिना वीजा के अलग-अलग देशों में ट्रेवल करने की काफी मदद करता है। ऐसे में हेनले पासपोर्ट इंडेक्स देशों की मजबूती के आधार पर उनके पासपोर्ट को रैंकिंग देता है। हाल ही में हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 जारी हुआ है। इस लिस्ट में कौन-सा देश किस नंबर पर है और भारत कहां रैंक कर रहा है चलिए बताते हैं।
लिस्ट में टॉप पर फ्रांस के साथ कई देश
इस लिस्ट में टॉप करते हुए फ्रांस का पासपोर्ट दुनिया में सबसे मजबूत बन गया है। अब फ्रांस के नागरिक 194 देशों में बिना वीजा ट्रेवल कर सकते हैं। लेकिन टॉप पर सिर्फ फ्रांस ही नहीं बल्कि जापान, जर्मनी, इटली, स्पेन और सिंगापुर भी हैं।
यह भी पढ़ें: एक पासपोर्ट और 140 देश, भारतीयों के लिए सफर होगा आसान, 5 पॉइंट में जानें E-Passport के फायदे
भारतीय पासपोर्ट कितना मजबूत?
जहां 2023 में भारतीय पासपोर्ट 84 रैंक पर था अब वह 2024 में नीचे गिरकर 85 पर आ गया है लेकिन इसमें एक अच्छी बात यह है कि जहां भारतीय नागरिक बिना वीजा के सिर्फ 60 देशों में जा सकते थे अब वह 62 देशों में जा सकते हैं।
https://youtu.be/rtYdS3z8Guk?si=jNmheUDYHBxRecBJ
पड़ोसी देशों के कैसे हालात?
पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी पिछले साल वाली रैंक 106 पर ही है हालांकि बांग्लादेश 101 से गिरकर 102 की रैंक पर आ गया है। मालदीव की बात करें तो उसका पासपोर्ट 58वें रैंक पर है जिससे मालदीव के नागरिक कुल 96 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं। चीन के पासपोर्ट की रैंक में अच्छा उछाल दिखा है। जहां पिछले साल 66 नंबर पर था अब वह 64 नंबर पर आ गया है।
कैसे तैयार करते हैं ये रैंकिंग?
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स IATA यानी इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा दिए हुए 199 अलग अलग देशों के पासपोर्ट और दुनियाभर की लगभग 227 ट्रेवल डेस्टिनेशन के पिछले 19 सालों के डेटा पर आधारित है। यहां इंडेक्स हर महीने अपडेट होता रहता है।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
3 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
15 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
19 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
20 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
21 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
23 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines