India GDP Growth: एक तरफ दुनिया के कई देश, युद्ध और मंदी का सामना कर रहे हैं, वहीं ऐसे समय में भी भारतीय इकोनॉमी ने बेहतर प्रदर्शन के साथ अपनी ग्रोथ को और तेज किया है. शुक्रवार का दिन भारत सरकार के लिए खुशखबरी लेकर आया, क्योंकि पिछली 6 तिमाही के बाद 2025-26 में भारतीय इकोनॉमी ग्रोथ ने गजब की रफ्तार पकड़ी. 28 नवंबर, 2025 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के आंकड़े जारी किए, जिसमें रियल जीडीपी ग्रोथ 8.2 फीसदी रही. अच्छी बात ये है कि पिछले साल की समान तिमाही की 5.6 फीसदी ग्रोथ की तुलना में इस साल की रफ्तार काफी अधिक है.
छह तिमाहियों में सबसे अधिक ग्रोथ
वहीं, पहली तिमाही में 7.8 फीसदी की ग्रोथ के बाद ये आंकड़े छह तिमाहियों में सबसे अधिक है, जिसने सरकार को भी राहत की सांस लेने का मौका दिया. इस ग्रोथ में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने शानदार योगदान दिया. देश की सेकंडरी सेक्टर ने 8.1 फीसदी की जबरदस्त बढ़त दर्ज की, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग 9.1 फीसदी और कंस्ट्रक्शन 7.2 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ा. टर्शियरी सेक्टर ने 9.2 फीसदी ग्रोथ के साथ सबसे ज्यादा योगदान दिया, खासकर फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेज ने 10.2 फीसदी की रफ्तार पकड़ी.
यह भी पढ़ें: Silver Price: चांदी ने पकड़ी गजब रफ्तार, दाम रिकॉर्ड के करीब; जानें क्यों बढ़ रही कीमत
घरेलू खपत और सर्विसेज ने अर्थव्यवस्था दिया को पंख
रिपोर्ट के अनुसार, नॉमिनल जीडीपी भी 8.7 फीसदी बढ़कर 85.25 लाख करोड़ रुपये हो गई. अप्रैल-सितंबर की पहली छमाही में रियल जीडीपी 8 फीसदी चमकी, जो पिछले साल के 6.1 फीसदी से बेहतर है. प्राइवेट फाइनल कंजम्प्शन एक्सपेंडीचर (PFCE) में 7.9 फीसदी की सुधार दर्ज हुआ, जो ग्रामीण मांग और सरकारी खर्च से मजबूत दिखा. हालांकि, एग्रीकल्चर और एलाइड सेक्टर 3.5 फीसदी तथा बिजली-गैस जैसे यूटिलिटी सर्विसेज 4.4 फीसदी पर सिमट गए. ये आंकड़े बताते हैं कि घरेलू खपत और सर्विसेज ने अर्थव्यवस्था को पंख दिया.
भारत बन सकता है विकसित देश
पिछले साल 2024-25 में कुल रियल जीडीपी ग्रोथ 6.5 फीसदी रही, जबकि 2023-24 में ये 9.2 फीसदी थी. आरबीआई ने 2024-25 के लिए 6.5 फीसदी का अनुमान लगाया था, लेकिन अब भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है. वर्ल्ड बैंक का कहना है कि 2047 तक विकसित देश बनने के लिए अगले 22 सालों में औसतन 7.8 फीसदी ग्रोथ जरूरी होगी.
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
3 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
4 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
4 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
6 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
9 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
9 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
11 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
11 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines