Bonus Time: भारत में इस समय फेस्टिव सीजन मनाया जा रहा है। अभी नवरात्रि हैं, इसके बाद दीवाली की धूम शुरू हो जाएगी। इसी बीच कंपनियां अपने कर्मचारियों को बोनस देने की शुरूआत कर चुकी हैं। वहीं कुछ ऐसी कंपनी हैं जो अपने कर्मचारियों को एक हफ्ते की छुट्टी बोनस के तौर पर दे रहीं हैं। जिससे कंर्मचारी फ्रेश होकर वापस अपने काम पर लौट सकें। इसमें देश की कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं। चलिए बताते हैं आपको इस मजेदार किस्से के बारे में।
ये बड़ी कंपनियां लेकर आईं हैं शानदार प्लानिंग
पहले बात करते हैं कि कौन सी कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए गजब की प्लानिंग लेकर आईं हैं। इसमें केपीएमजी, डेलॉइट, एडोब और वी वर्क जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। साथ में स्टार्ट अप भी पीछे नहीं रहे हैं। फिजिक्स वल्लाह, विंगिफाई, और पावर प्ले जैसे स्टार्ट अप भी अपने कर्मचारियों के लिए दीवाली का वीक लंबा कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कई कंपनियां इन छुट्टियों में शनिवार और रविवार को नहीं गिन रहीं हैं।
यह भी पढ़ें- 1 साल पहले खोया पैन कार्ड, अब आ गए खाते में 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख रुपए
KPMG ऐसे ही प्लान पर करता है काम
केपीएमजी के पार्टनर सुनीत सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कंपनी ने 23 दिसंबर से 1 जनवरी के लिए डायल-डाउन अवकाश रखा है। केपीएमजी पिछले कुछ समय से अपने कर्मचारियों के लिए ऐसे शानदार प्लान पर काम करता रहता है।
विदेशों में देखी गई है पॉलिसी
आपके बता दें कि भारत के अलावा विदेशों में इस प्लान पर काम किया जाता है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि स्टैग कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 1 हफ्ते की छुट्टी देने का ऐलान किया है क्योंकि सभी कर्मचारी थकान महसूस कर रहे थे। भारत के अंदर इस तरह की प्लानिंग बेहद जरूरी है। क्योंकि यहां वर्क प्रेशर काफी ज्यादा है। तो अगर आप इन कंपनी में काम करते हैं तो जाइए, और छुट्टी का मजा लीजिए।
संबंधित खबरें
सस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
33 mins agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
16 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
17 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
17 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
17 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
18 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
18 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
18 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
20 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines