India GDP Growth: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने जीडीपी के ग्रोथ पर भारत को खुशखबरी दी है। भारत की ग्रोथ रेट जो सोची जा रही थी, उससे 0.2 फीसदी ज्यादा इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने बता ई है। वित्त वर्ष 23-24 और आने वाले वित्त वर्ष 2024-25 में 6.3 फीसदी से बढ़ती हुई दिख रही है। पहले इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने 6.1 फीसदी का ग्रोथ रेट रखा था। लेकिन इसे रिवाइज करते हुए भारत की वैल्यू को बढ़ा दिया है। आपको बताते दें कि जुलाई 2023 में भी इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने भारत की ग्रोथ रेट को 0.2 फीसदी बढ़ाया था। यानी लगातार दो बार IMF भारत की जीडीपी दर को बढ़ा चुका है।
क्या है वजह
आखिर IMF के बार-बार रिवाइज में भारत के लिए खुशखबरी क्यों आ रही है? दरअसल अप्रैल से जून के बीच में भारत के अंदर शानदार तरीके से खपत बढ़ी है। उम्मीद से ज्यादा लोग बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। प्रोडक्शन जिसकी वजह से बढ़ रहा है। हालांकि भारतीय सरकार और आरबीआई 6.5 फीसदी ग्रोथ रेट के बारे में बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 24,97,518 करोड़ की मार्केट वैल्यू, ये है रतन टाटा के ‘टाटा समूह’ की कहानी, जानें 5 बड़ी कंपनियां
Barclay की रिपोर्ट ने चीन को दिया झटका
वहीं दूसरी तरफ Barclay ने ऐसी रिपोर्ट पेश की है कि चीन को धक्का लगना तय है। Barclay ने कहा है कि भारत की ग्रोथ रेट 6 फीसदी तो रहेगी ही रहेगी साथ में ये 8 फीसदी तक भी जा सकती है। अगर ऐसा कर दिया तो साल 2028 तक भारत की इकॉनमी चीन के बराबर पहुंच सकती है या उसको पीछे छोड़ सकती है। इसका ये मतलब हुआ कि विश्व इकॉनमी में चीन के योगदान के बराबर भारत पहुंच सकता है।
ग्रोथ रेट को बढ़ाने के बताए नुस्खे
साथ ही Barclay ने ग्रोथ रेट को बढ़ाने के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं। जैसे भारत को अपनी सेविंग्स पर काम करने की जरूरत है। अभी सेविंग्स की बात करें तो जीडीपी में 30.1 फीसदी का योगदान रखती है, जो 33.2 फीसदी तक होनी चाहिए। साथ में हर साल नई नौकरी करने वाले लोगों का आंकड़ा अभी 1 फीसदी है। इसके 3.5 फीसदी करना होगा। यानी भारत की वर्क फोर्स को 3.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ाना होगा। ये दोनों बातें अगर हो जाती हैं तो भारत की इकॉनमी को बूस्ट मिलेगा।
संबंधित खबरें
मेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
56 mins ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
15 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
16 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
19 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
20 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
20 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
21 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
23 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
23 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines