हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'अगर मैंने आत्महत्या की...' Twitter पर लाइव के दौरान ये क्या बोल गए Elon Musk

विज्ञापन

Elon Musk Twitter live: एलन मस्क (Elon Musk) अपनी अतरंगी बातों के लिए जाने जाते हैं। वह ट्विटर (Twitter) के मालिक समेत टेस्ला के सीईओ और रॉकेट कंपनी SpaceX के संस्थापक भी हैं। हालांकि, जब से उन्होंने ट्विटर खरीदा है, वह अपने बयानों और विचारों के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। अरबपति के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कई प्रकार की बातों के बीच ट्विटर के ‘चीफ ट्विट’ एलन मस्क ने एक लाइव सत्र के दौरान कहा, ‘उनका कोई आत्महत्या का इरादा नहीं है।’

अपनी सुरक्षा के लिए चिंता सामने आने के बाद, 51 वर्षीय मस्क ने लाइव के दौरान जुड़े लाखों लोगों से कहा कि अगर वे रहस्यमयी असामयिक मौत के शिकार होते हैं, तो उसमें उनका कोई हाथ नहीं होगा। दरअसल, उन्होंने कहा कि वे सुसाइड के बारे में नहीं ,सोच रहे हैं। उनकी मेंटल हेल्थ एकदम ठीक है। मस्क ने ‘ट्विटर फाइल्स’ बॉम्बशेल पर एक live Q&A का नेतृत्व किया जो शुक्रवार को शनिवार ट्विटर स्पेस में जारी किया गया था।

आत्महत्या की बात कहां से आई?

ट्विटर के अनुसार, पूरे ट्विटर स्पेस साक्षात्कार को 1.8 मिलियन लोगों ने देखा। मौजूद 100,000 दर्शकों में से एक ने मस्क से सवाल किया कि क्या उनको बातचीत के दौरान आत्महत्या का ख्याल तो नहीं आया? मस्क ने उत्तर में कहा, ‘मैं अपनी जान लेने के बारे में नहीं सोचता। अगर मैंने खुद को मार डाला, तो यह वास्तव में मैं नहीं था।’ बता दें कि मस्क खुद को फ्री स्पीच सपोर्टर के रूप में बताते आए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें