Personal Finance: म्यूचुअल फंड में SIP निवेश का एक ऐसा माध्यम है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। मार्केट के मौजूदा हाल के मद्देनजर जरूर म्यूचुअल फंड को लेकर भी निवेशकों की चिंता बढ़ी है, लेकिन इसमें नियमित निवेश से एक बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। हालांकि, यह पता होना भी जरूरी है कि आपकी जरूरत के अनुसार कौन से म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना अच्छा रहेगा।
इक्विटी फंड अच्छा विकल्प
इक्विटी म्यूचुअल फंड में SIP लंबी अवधि के लक्ष्यों को प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि एक बड़ा कॉर्पस फंड तभी तैयार हो पाएगा, जब आप निवेश की आदत को कायम रखें। निवेश में अनुशासन बेहद मायने रखता है। चलिए जानते हैं कि 10 साल में 1 करोड़ का कॉर्पस बनाने के लिए आपको हर महीने कितना निवेश करना होगा।
12% वार्षिक रिटर्न
अगर आप बिना किसी एकमुश्त रकम के हर महीने निवेश करके 10 साल में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड बनाना चाहते हैं, तो आपको 45,059 रुपये प्रतिमाह बचाने होंगे। कहने का मतलब है कि आपको हर महीने इतनी राशि इक्विटी म्यूचुअल फंड में SIP करनी होगी। इस निवेश पर 12% के वार्षिक रिटर्न की उम्मीद के साथ आप अपने लक्ष्य तक 10 साल में पहुंच जाएंगे।
यह भी पढ़ें – अब आसानी से नहीं मिलेगा Gold Loan, नियमों को कड़ा करने जा रहा है RBI!
कंपाउंडिंग का कमाल
SIP में लंबे समय तक निवेश से कंपाउंडिंग को अपना कमाल दिखाने का मौका मिल जाता है। कंपाउंडिंग के परिणाम कई बार इतने शानदार होते हैं कि यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कंपाउंडिंग का मतलब है पहले मिले रिटर्न पर रिटर्न कमाना। इसे चक्रवृद्धि ब्याज भी कहते हैं। कंपाउंडिंग से समय के साथ धीरे-धीरे मूलधन और संचित ब्याज दोनों पर रिटर्न उत्पन्न करने में मदद मिलती है, जो लंबी अवधि में तेजी से वृद्धि में योगदान देता है। इसलिए चक्रवृद्धि ब्याज की शक्ति कई बार ऐसे परिणाम देती है कि यकीन करना मुश्किल हो जाता है।
ऐसे पहुंचेंगे लक्ष्य पर
SIP कैलकुलेटर के अनुसार, 10 साल तक हर महीने 45,059 रुपये के निवेश से कुल इन्वेस्टेड अमाउंट होगा 54,07,080 रुपये, अनुमानित रिटर्न 50,61,886 और कुल वैल्यू 1,04,68,966 रुपये हो जाएगी। यानी इस तरह आप 10 साल में 1 करोड़ रुपये से अधिक का फंड तैयार कर पाएंगे। SIP और कंपाउंडिंग का अधिकतम लाभ उठाने के लिए लॉन्ग टर्म का उद्देश्य लेकर चलना चाहिए। साथ ही आप जितनी जल्दी निवेश करेंगे, आपके पैसे को बढ़ने के लिए उतना ही अधिक समय मिलेगा।
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
6 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
9 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
9 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
12 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
14 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
15 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
18 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines