नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का टोकन नियम 1 अक्टूबर, 2022 से लागू होगा। 1 अक्टूबर से, इस दिशा में काम करने वाले व्यापारी ग्राहक के कार्ड के विवरण को समेट कर नहीं रख पाएंगे, बल्कि एक टोकन की मदद से सारी लेन देन होगी। टोकन में आपके कार्ड की जानकारी होगी, हालांकि, वो सामने वाले के पास केवल एक टोकन के माध्यम से जाएगी। इससे इससे दावा किया जा रहा है कि ऑनलाइन फ्रॉड पर अंकुश लगेगा और ग्राहकों के निजी डाटा सेफ रहेंगे।
अभी पढ़ें – Debit, Credit card Tokenisation: ट्रांजैक्शन के लिए टोकन कैसे प्राप्त करें? फटाफट जानें ये तरीका
30 सितंबर, 2022 को या उससे पहले बिना टोकन वाले कार्ड मर्चेंट सिस्टम से हटा दिए जाएंगे और आपको हर बार हर बार लेनदेन के लिए कार्ड का विवरण दर्ज करना होगा। इसका मतलब यह है कि उबर, स्विगी, अमेजन आदि जैसे व्यवसाय कार्ड की जानकारी के बजाय टोकन का उपयोग करके ही खरीदारी करा पाएंगे। इसलिए, ऐसी सेवाओं का उपयोग करने वाले ग्राहकों को अपने कार्डों को टोकन करने की आवश्यकता है।
ध्यान दें कि 30 सितंबर, 2022 को या उसके बाद, बिना टोकन वाले कार्ड हटा दिए जाएंगे और आपको हर बार हर लेन-देन के लिए कार्ड का विवरण दर्ज करना होगा। इससे बचने के लिए, आपको अपने कार्ड डेटा को टोकेनाइज करने के लिए एक बार की सहमति देनी होगी ताकि बिना किसी बाधा के भुगतान के लिए सहेजे गए कार्ड का उपयोग करना जारी रखा जा सके।
टोकेनाइजेशन क्या है?
टोकेनाइजेशन डेबिट या क्रेडिट कार्ड के विवरण को ऑपरेटिंग बैंक द्वारा जारी किए गए टोकन से बदल रहा है। यानी अब ऑनलाइन किसी चीज का भुगतान करते समय यूजर को अपने कार्ड पर लिखे हुए 16 अंकों में नहीं दर्ज करना पड़ेगा। इसके बदले बैंक लेनदेन के लिए एक टोकन जारी करेंगे। इससे ग्राहक के कार्ड की जानकारी अब किसी मर्चेंट, पेमेंट गेटवे या थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म के पास नहीं जा सकेगी। इस प्रक्रिया में कार्ड पर नाम, एक्सपायरी डेट और सीवीवी कोड भी अंकित होंगे। इससे दावा किया जा रहा है कि ऑनलाइन फ्रॉड पर अंकुश लगेगा और ग्राहकों के निजी डाटा सेफ रहेंगे।
अभी पढ़ें – Atal Pension Yojana: अभी उठा लें फायदा, 1 अक्टूबर से बदलने जा रहे हैं अटल पेंशन योजना के नियम
एक यूजर Uber पर अपने कार्ड को टोकन में कैसे बदल सकता है?
सहेजे गए कार्ड के लिए सहमति प्रदान करने के लिए, नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- चरण 1: कृपया सुनिश्चित करें कि आपके पास Uber अपडेट ऐप हो।
- चरण 2: Uber पर राइड बुक करें
- चरण 3: अपनी पेमेंट के लिए कार्ड चुनें
- चरण 4: यात्रा पूरी होने के बाद, अपनी पेमेंट के लिए चुने गए कार्ड से पेमेंट करें।
- चरण 5: स्क्रीन पर एक सहमति पॉप-अप दिखाई देगा। “Agree and Continue” पर क्लिक करें और ओटीपी प्राधिकरण को पूरा करें
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
3 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
3 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
5 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
7 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
8 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
9 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
10 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
11 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
11 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines