Hindenburg Report: अडानी ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल अफसर जुगेशिंदर सिंह ने अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को फर्जी बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि शॉर्ट-सेलर फर्म द्वारा उठाए गए सवालों का अडानी ग्रुप ने 413 पन्नों के जवाब में जवाब दिया है। अडानी समूह ने रविवार को कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट अमेरिकी फर्म को वित्तीय लाभ बनाने की अनुमति देने के लिए एक छिपे हुए मकसद से प्रेरित थी।
जुगशिंदर सिंह ने बताया, “झूठ और गलत बयानी पर यह रिपोर्ट आधारित है। रिपोर्ट में हमारे मौलिक कारोबार के बारे में बात नहीं की गई है।” उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग ने कोई शोध नहीं किया। सभी 68 सवाल फर्जी और गलत बयानी वाले हैं। उन्होंने कट-कॉपी-पेस्ट किया है।
और पढ़िए – केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मंगलवार को होगा मंगल ही मंगल !
जुगशिंदर सिंह ने कहा, “वे जानबूझकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। हम झूठ, गलत बयानी और फर्जी चीजों को स्वीकार नहीं कर सकते।” उन्होंने ये भी कहा कि यह अडाणी ग्रुप पर नहीं बल्कि भारत, भारतीय संस्थाओं की स्वतंत्रता, अखंडता और गुणवत्ता के साथ-साथ भारत की विकास गाथा और महत्वाकांक्षाओं पर एक सुनियोजित हमला है।
और पढ़िए – केंद्रीय कर्मचारियों को बजट से तीन बड़ी आस, जानें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी
रिपोर्ट से अडाणी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर पर पड़ा असर
बता दें कि अडानी एंटरप्राइजेज का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सब्सक्रिप्शन है, जिसका लक्ष्य 20,000 करोड़ रुपये जुटाना है। शॉर्ट-सेलर फर्म की एक नकारात्मक रिपोर्ट ने सेंटिमेंट को प्रभावित किया है और अडानी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों पर असर पड़ा है।
शॉर्ट सेलिंग में विशेषज्ञता रखने वाली न्यूयॉर्क की फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण अडानी समूह को केवल दो कारोबारी सत्रों में बाजार मूल्य में 50 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक का नुकसान हुआ है और अडानी को खुद 20 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के आने के बाद फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स में चौथे पायदान पर काबिज गौतम अडानी अब सातवें नंबर पर आ गए हैं।
क्या है हिंडनबर्ग की रिपोर्ट?
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर शेयरों में हेरफेर और फ्रॉड स्कीम का आरोप लगाया गया है। न्यूयॉर्क बेस्ड इस इनवेस्टमेंट रिसर्च फर्म की ओर से पिछले हफ्ते 24 जनवरी को पब्लिश रिपोर्ट में कहा गया है कि हमने 2 साल की जांच के आधार पर इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि 17.8 लाख करोड़ रुपये यानी 218 अरब डॉलर वाला अडाणी ग्रुप दशकों से शेयरों की हेरफेर और अकाउंट्स में फ्रॉड करने में जुटा है।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
10 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
3 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
5 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
7 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
7 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
8 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
9 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
9 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines