हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

GST Hike: जानें किन-किन चीजों पर बढ़ सकता है जीएसटी; इस तारीख को होगा फैसला

GST Hike: 21 दिसंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक होने जा रही है, GoM ने इससे पहले ही सिगरेट-तंबाकू और कोल्ड ड्रिंक्स पर लगने वाले GST को 28% से बढ़ाकर 35% करने की सिफारिश की है। चलिए इसके बारे में जानें…

विज्ञापन

GST Hike: 21 दिसंबर को GST काउंसिल की बैठक होने जा रही है जिसमें कोल्‍ड ड्र‍िंक, सिगरेट और तंबाकू पर जीएसटी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मंत्रियों के एक समूह ने सिफारिश की है कि सिगरेट और तंबाकू जैसे प्रोडक्ट्स पर लगने वाला जीएसटी 28% से बढ़ाकर 35% कर दिया जाए। अगर यह सिफारिश स्वीकार हो जाती है तो इन प्रोडक्ट्स के दामों में काफी बढ़ोतरी हो जाएगी। चलिए पहले जानें क्यों बढ़ रहा है जीएसटी?

क्यों बढ़ रहा है GST?

स्वास्थ्य: सरकार सिगरेट और तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य खतरों को कम करने के लिए इन प्रोडक्ट्स की खपत को कम करना चाहती है।
रेवेन्यू: बढ़े हुए जीएसटी से सरकार को अधिक रेवेन्यू प्राप्त होगा।

कपड़ों पर भी हो सकता है असर

इतना ही नहीं मंत्रियों के समूह ने कपड़ों पर लगने वाले GST दरों में भी बदलाव की सिफारिश की है। 1500 रुपये तक के कपड़ों पर 5% जीएसटी, 1500 से 10000 रुपये तक के कपड़ों पर 18% जीएसटी और 10000 रुपये से ज्यादा महंगे कपड़ों पर 28% जीएसटी लगाने की सिफारिश की गई है।

ये भी पढ़ें : ‘मैं टाइम-ट्रेवल करने वाला एलियन हूं’ Elon Musk ने क्यों कहा ऐसा? X पर इस पोस्ट ने उड़ाए सबके होश

क्या होगा आगे?

हालांकि फाइनल डिसीजन 21 दिसंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिया जाएगा। इस बैठक में सभी राज्यों के वित्त मंत्री शामिल होंगे और वे मिलकर यह तय करेंगे कि सिफारिशों को स्वीकार किया जाए या नहीं।

पहले ही शेयर्स पर दिखा असर

दूसरी तरफ सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट पर जैसे ही GST बढ़ाए जाने की खबरें सामने आई तो सिगरेट बनाने वाली कंपनी ITC के शेयर्स में गिरावट देखने को मिली। इतना ही नहीं गॉडफ्रे फिलिप्स, वेदांत फैशंस और VST इंडस्‍ट्रीज के शेयर्स में मंगलवार सुबह 10 बजे के आसपास गिरावट दर्ज की गई।

जेब पर बढ़ सकता है बोझ

अगर आप सिगरेट या तंबाकू का सेवन करते हैं तो आपको यह खबर रुला सकती है, क्योंकि इन प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ने से आपकी जेब पर बोझ बढ़ सकता है। इसके अलावा, अगर आप कपड़े खरीदते हैं तो आपको भी थोड़ा ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें