महिलाओं को आर्थिक रूप से इंडिपेंडेंट और मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चला रही है. इनमें से एक है गृह लक्ष्मी योजना. गृह लक्ष्मी योजना (Griha Lakshmi Yojana) मुख्य रूप से कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना के तहत परिवार की महिला मुखिया को हर महीने वित्तीय सहायता दी जाती है. इस तरह एक साल में कुल 24,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलती है. यह पैसा सीधे महिला के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजा जाता है.
11 Feb Gold Silver Prices : सोने चांदी के दाम में लगी आग, रॉकेट से तेज भाग रहा आज भाव
कौन लाभ उठा सकता है?
निवासी: महिला को कर्नाटक का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है. कुछ अन्य राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में भी इसी तरह की योजनाएं ‘लक्ष्मी भंडार’ या अन्य नामों से चलती हैं, लेकिन गृह लक्ष्मी योजना विशेष रूप से कर्नाटक की है.
महिला मुखिया: राशन कार्ड BPL, APL या अंत्योदय कार्ड में महिला का नाम परिवार की मुखिया के रूप में दर्ज होना चाहिए.
आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय आमतौर पर 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए. यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को ये मदद मिलती है.
8th Pay Commission: इन कर्मचारियों को भी मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ, सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी
अगर महिला या उसका पति आयकर (Income Tax) भरते हैं या GST रिटर्न फाइल करते हैं, तो वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे. सरकारी कर्मचारी भी इसका लाभ नहीं ले सकते.
जरूरी दस्तावेज (Documents Required)
आवेदन के समय आपके पास ये दस्तावेज होने चाहिए:
- आधार कार्ड (महिला और पति दोनों का)
- राशन कार्ड (जिसमें महिला मुखिया हो)
- बैंक पासबुक (आधार से लिंक खाता)
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
आप दो तरीकों से आवेदन कर सकते हैं:
ऑनलाइन तरीका:
- Seva Sindhu पोर्टल (sevasindhugs.karnataka.gov.in) पर जाएं.
- आधार और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें.
- ‘Griha Lakshmi Scheme’ फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें.
- सबमिट करने के बाद ‘Application ID’ संभाल कर रखें.
ऑफलाइन तरीका:
आप अपने नजदीकी Gram One, Karnataka One, Bangalore One या Bapu Ji Seva Kendra पर जाकर मुफ्त में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
सरकार अब पारदर्शिता बढ़ाने के लिए लाभार्थियों से समय-समय पर जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) मांग सकती है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि लाभ सही व्यक्ति तक पहुंच रहा है. अब तक लगभग 1.2 करोड़ महिलाएं इस योजना से जुड़ चुकी हैं.
संबंधित खबरें
Jio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
22 mins agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
5 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
5 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
6 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
6 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
8 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
9 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
9 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines