Onion Price Hike: देखते ही देखते देश के कई राज्यों में प्याज के दाम 80 से 100 रुपए किलो पर जा पहुंचे हैं। जिसके बाद से वो सीन याद आ रहा है जब पिछले कुछ महीनों पहले टमाटर के दामों ने हाहाकर मचाया था। लेकिन लग रहा है कि बात वहां तक ना पहुंचे। क्योंकि सरकार ने टमाटर वाली तकनीक को अपना लिया है। यानी कहा जा सकता है कि टमाटर प्याज के दामों को सस्ता करने का काम करने वाला है।
सरकार की प्लानिंग रही थी कमाल की
दरअसर आपको याद दिला दें जब टमाटर महंगे हुए थे, तब सरकार ने दूसरे राज्यों से टमाटर को सस्ते में खरीदा और महंगे होते राज्यों में बेचा। वो भी सस्ते दामों में। जिससे आपूर्ति होने तक दाम ऊपर नहीं जा पाए। जैसे ही बारिश बंद हुई, सप्लाई शुरू हुई वैसे ही दाम खुद-ब-खुद कंट्रोल हो गए। अब यही प्लान अपनाकर मध्य प्रदेश, राजस्थान से प्याज लेकर दिल्ली के आसपास इलाकों में प्याज बेची जा रही है।
सरकार के पास है पर्याप्त स्टॉक
बफर स्टॉक की बात करें तो सरकार के पास 5 लाख टन का है, जिसमें 2 लाख टन सेल हो चुकी है। वहीं 2 लाख टन खरीदने का प्रोसेस में है। इसके अलावा सरकार की तरफ से प्याज के एक्सपोर्ट प्राइस को 800 डॉलर प्रति टन कर दिया है। जिसके बाद से उम्मीद है कि देश के बाहर प्याज कम ही जा पाएगी। स्टॉक रहेगा तो डिमांड की पूर्ति की जा सकती है। जिससे प्राइस कंट्रोल में रहेगा।
यह भी पढ़ें – BSNL ग्राहकों के लिए खुशखबरी, सालों का इंतजार हुआ पूरा
इतना हो चुका है अभी तक दामों में इजाफा
अब बात आती है कि कितना इजाफा प्याज के दामों में हो चुका है। 7 दिन पहले दिल्ली में 20 से 30 रुपए किलो प्याज बिक रही थी, जो अब 50 से 60 रुपए कीमतें हो गईं हैं। ये रेट आजादपुरी मंडी के हैं। इसलिए लोगों के घर तक जाने में कीमतें 80 से 100 रुपए तक पहुंच ही रही हैं।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
2 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
3 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
6 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
6 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
7 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
8 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines