Adhaar Pan Card Link: भारत सरकार ने देशभर में 11.50 करोड़ पैन कार्डों को डीएक्टिवेट कर दिया है। क्योंकि वो आधार कार्ड से तय समय सीमा तक लिंक नहीं हुए थे। उन 11 .50 करोड़ में अगर आपका पैन कार्ड भी डीएक्टिवेट हो गया है तो घबराएं नहीं, उसको आप आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको जुर्माना भरना होगा। सीबीडीटी यानी सेंट्रल बोर्ड आफ डायरेक्टर ने इस बात की जानकारी दी है कि 30 जून 2023 को पैन, आधार कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख थी, जिसे निकलने के बाद देश भर के 11.5 करोड़ पैन कार्ड को डीएक्टिवेट कर दिया है।
70 करोड़ से ज्यादा पैन कार्ड यूजर्स
आपको बता दे इस समय भारत में तकरीबन 70 करोड़ पैन कार्ड यूजर्स हैं, जिसमें से 57 करोड लोगों ने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर लिया है। लेकिन अभी भी 12 करोड़ लोग ऐसे हैं जो ये प्रक्रिया पूरा नहीं कर पाए हैं। उन 12 करोड़ में से 11.5 करोड़ पैन कार्ड को सरकार की तरफ से डीएक्टिवेट कर दिया है।
जुर्माने के साथ कर सकते हैं एक्टिवेट
अगर आपका कार्ड डीएक्टिवेट हो गया है और आप उसे रिएक्टिवेट करना चाहते हैं तो 1,000 रुपए का जुर्माना आपको भरना होगा, तभी जाकर रिएक्टिवेट आपका कार्ड हो पाएगा। वहीं नया पैन कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ आपको 91 रुपए देने होंगे। यानी 10 गुने से भी ज्यादा जुर्माना सरकार ले रही है।
पैन कार्ड लिंक ना होने से क्या होंगी समस्याएं
आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि पैन और आधार लिंक ना होने से क्या समस्या आएंगी? तो देखिए आप इनकम टैक्स रिफंड नहीं भर पाएंगे, साथ में डीमैट अकाउंट नहीं खुल पाएंगे, तो फिर म्युचुअल फंड या फिर शेयर मार्केट में खरीदारी और बिकवाली नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा गाड़ी, घर लेने पर आपको ज्यादा टैक्स का पेमेंट करना होगा। वहीं ना ही बैंक में एफडी और सेविंग अकाउंट खुल पाएंगे। इसलिए समस्याएं बहुत हैं, अगर आपने अभी तक अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं कराया है तो उसे जल्द से जल्द कर लें। अगर पैन कार्ड डीएक्टिवेट हो गया है तो हजार रुपए देकर उसे रिएक्टिवेट जरूर कराएं।
यह भी पढ़ें- दिवाली को लेकर Delhi Metro ने घटाई टाइमिंग, इतने बजे तक चलेगी लास्ट मेट्रो
कैसे पता करें कि पैन आधार से लिंक है या नहीं
अब आप इसका प्रोसेस भी जान लीजिए कि आधार कार्ड से आपका पैन कार्ड लिंक है या नहीं, इसके बारे में आप कैसे पता कर पाएंगे। तो अपने फोन नंबर से 567678 पर UIDPAN लिखकर स्पेस देकर 12 अंक का आधार नंबर दर्ज करें, इसके बाद स्पेस और फिर 10 अंकों का पैन कार्ड नंबर दर्ज करें और इसे सेंड कर दें। अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक होगा तो उसका मैसेज आपके पास आ जाएगा।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
11 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
11 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
2 days agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines