आप बाजार में कुछ खरीदने गए और जब पेमेंट करने लगे तो अचानक आपका Google Pay या PhonePe काम करना बंद कर दे। कैसा लगेगा अगर आपका जरूरी UPI ट्रांजेक्शन फेल हो जाए? 1 अप्रैल से ऐसा हो सकता है अगर आपका बैंक खाता किसी पुराने या बंद पड़े मोबाइल नंबर से जुड़ा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने साइबर धोखाधड़ी रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अगर आपका नंबर बदल गया है या लंबे समय से बंद पड़ा है तो तुरंत बैंक जाकर उसे अपडेट करवा लें, वरना UPI सेवाएं बंद हो सकती हैं।
1 अप्रैल से बदलेगा UPI से जुड़ा नियम
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्स के अनुसार, अगर आपका बैंक खाता किसी ऐसे मोबाइल नंबर से जुड़ा है जो लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हो रहा है तो वह नंबर UPI से हटा दिया जाएगा। यानी आप उस नंबर से Google Pay, PhonePe या Paytm जैसी ऐप्स पर लेनदेन नहीं कर पाएंगे। यह नियम नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बनाया है ताकि साइबर धोखाधड़ी को रोका जा सके और बैंकिंग सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सके। अगर आपका बैंक खाता किसी पुराने या बंद मोबाइल नंबर से जुड़ा है तो जल्द से जल्द उसे अपडेट करवा लें ताकि UPI सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहें।
साइबर अपराध रोकने के लिए लिया गया फैसला
NPCI ने यह फैसला हाल के सालों में बढ़ते ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए लिया है। कई बार टेलीकॉम कंपनियां पुराने और बंद हो चुके मोबाइल नंबरों को नए ग्राहकों को दे देती हैं। ऐसे में अगर वह नंबर पहले किसी बैंक खाते या UPI से जुड़ा था तो उसकी जानकारी नए व्यक्ति तक पहुंच सकती है, जिससे धोखाधड़ी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा ऐसे बंद पड़े नंबर बैंकिंग और UPI सिस्टम में तकनीकी दिक्कतें भी पैदा कर सकते हैं। इसलिए NPCI ने सभी बैंकों और UPI सेवाओं को निर्देश दिया है कि वे ऐसे पुराने, इन एक्टिव मोबाइल नंबरों को सिस्टम से हटा दें, ताकि ऑनलाइन लेनदेन ज्यादा सुरक्षित हो सके।
ग्राहक तुरंत करें अपने नंबर की जांच
अगर आप अपने बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर का लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो आपको जल्द ही इसकी जांच करनी चाहिए। अगर आपका नंबर बंद हो गया है या आपने उसे लंबे समय से रिचार्ज नहीं किया है तो उसे दोबारा चालू करवा लें। अगर वह नंबर अब आपके पास नहीं है तो तुरंत बैंक से संपर्क करें और अपने खाते में नया मोबाइल नंबर अपडेट करवाएं। इससे यह पक्का होगा कि आपका UPI लेनदेन बिना किसी दिक्कत के चलता रहे।
बैंकों को दी गई सख्त हिदायत
NPCI ने बैंकों और UPI ऐप कंपनियों को कहा है कि वे हर हफ्ते बंद पड़े मोबाइल नंबरों की जांच करें और अपने रिकॉर्ड अपडेट करें। साथ ही ग्राहकों को समय-समय पर इस बारे में जानकारी देने को भी कहा गया है ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। इसलिए अगर आप बिना रुकावट के UPI इस्तेमाल करना चाहते हैं तो अपने बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर को जल्दी से चेक करें और उसे चालू रखें।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
4 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
5 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines