Atal Pension Yojana Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज 21 जनवरी 2026 को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अटल पेंशन योजना (APY) को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. सरकार ने इस योजना को अगले 5 वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है. कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया गया कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण और असंगठित क्षेत्र के उन करोड़ों श्रमिकों को सुरक्षा कवच देना है, जिनके पास कोई औपचारिक पेंशन व्यवस्था नहीं है. वित्त वर्ष 2030-31 तक विस्तार मिलने से बैंकों और डाकघरों को इस योजना के तहत ‘पेंशन सैचुरेशन’ का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी.
यह कदम भारत को एक ‘पेंशनभोगी समाज’ बनाने और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बुढ़ापे में वित्तीय सुरक्षा देने की दिशा में बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें : Explainer: पहली बार कब पेश हुआ था Budget, कितनी मिली थी टैक्स छूट; 90% लोगों को नहीं पता
कैबिनेट के फैसले के मुख्य बिंदु:
- योजना अब आधिकारिक रूप से 31 मार्च 2031 तक एक्टिव रहेगी.
- सरकार ने योजना के प्रचार-प्रसार (Promotional) और विकास कार्यों के लिए बजटीय सहायता जारी रखने को हरी झंडी दी है.
- योजना की स्थिरता बनाए रखने और वित्तीय अंतराल (Gap Funding) को भरने के लिए सरकार अपनी ओर से आर्थिक सहयोग देना जारी रखेगी.
अटल पेंशन योजना (APY) का लाभ किसे मिलता है:
18 से 40 वर्ष की आयु के सभी भारतीय नागरिक इसका लाभ उठा सकते हैं. 60 वर्ष की आयु के बाद 1000, 2000, 3000, 4000 या 5000 मासिक पेंशन मिलता है. हालांकि जो लोग टैक्स देते हैं (Income Tax Payers), वे इस योजना में शामिल नहीं हो सकते. यह सरकार की गारंटीकृत पेंशन योजना है. जनवरी 2026 तक इस योजना से 8.66 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं.
सब्सक्राइबर को क्या लाभ होगा?
जो लोग पहले से जुड़े हैं, उनके लिए योजना निर्बाध रूप से चलती रहेगी. सरकार के ‘गैप फंडिंग’ के फैसले से योजना की विश्वसनीयता और बढ़ गई है. नए युवा (18-40 वर्ष) अब अगले 5 वर्षों तक आसानी से इसमें पंजीकरण करा सकेंगे.
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
20 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
20 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
21 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
22 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
23 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines