Aadhaar Free Update Deadline Extend: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने दस्तावेजों के मुफ्त आधार अपडेट को 14 सितंबर, 2023 से 14 दिसंबर, 2023 तक 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है। 6 सितंबर, 2023 को UIDAI द्वारा जारी एक कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, ‘अधिक निवासियों को आधार में अपने दस्तावेज को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, 14.09.2023 तक myAadhaar पोर्टल के माध्यम से आधार में अपने दस्तावेज को निःशुल्क अपडेट करने का प्रावधान प्रदान करने का निर्णय लिया गया।’
आगे कहा गया, ‘निवासियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के आधार पर, इस सुविधा को 3 महीने यानी 15.09.2023 से 14.12.2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। तदनुसार, दस्तावेज अपडेट की सुविधा myAadhaar पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/ के माध्यम से 14.12.2023 तक निःशुल्क जारी रहेगी।’
UIDAI का क्या है मकसद?
दरअसल, UIDAI 10 साल पुराने आधार धारकों से जानकारी को नवीनतम जानकारी के साथ अपडेट करने का आग्रह कर रहा है। UIDAI वेबसाइट के अनुसार, ‘जनसांख्यिकीय जानकारी की सटीकता जारी रखने के लिए कृपया आधार को अपडेट करें। इसे अपडेट करने के लिए, अपनी पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण दस्तावेज अपलोड करें।’
बताया गया कि आधार कार्ड धारक 1700 से अधिक सरकारी परियोजनाओं और गैर-सरकारी सेवाओं से लाभ उठा सकते हैं। इसलिए, उनका POI/POA दस्तावेजीकरण को अपडेट रखना महत्वपूर्ण है। यह जरूरी है कि आपका आधार डेटा सही हो और हमेशा अपडेट रहे।
दस्तावेजों को यहां जाकर ऑनलाइन करें जमा
- निःशुल्क अपडेट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर ऑनलाइन किया जा सकता है और CSC पर फिजिकल अपडेट के लिए हमेशा की तरह 25 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
(Valium)
संबंधित खबरें
G7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
6 hrs agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
11 hrs agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
12 hrs agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
13 hrs agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
14 hrs agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
15 hrs agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
17 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
18 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
19 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines