दिल्ली में अपना घर चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी आवास योजनाओं को अधिक आकर्षक बनाने और मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है. अब डीडीए फ्लैट्स की कुल कीमत में से पार्किंग चार्ज (Parking Charges) को पूरी तरह हटा दिया गया है.
क्या है नया फैसला?
अब तक जब भी आप डी़डीए का फ्लैट खरीदते थे, तो फ्लैट की मूल कीमत के साथ-साथ पार्किंग स्पेस के लिए भी एक मोटी रकम चुकानी पड़ती थी. खासतौर से HIG (High Income Group) और MIG (Middle Income Group) फ्लैट्स के लिए यह चार्ज लाखों में होता था.
अब खरीदारों को फ्लैट के साथ मिलने वाली पार्किंग के लिए अलग से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा. यह निर्णय पहले आओ, पहले पाओ (First Come First Serve) और आगामी सभी नई स्कीमों पर लागू होगा.
आम आदमी को कितना होगा आर्थिक फायदा?
पार्किंग चार्ज हटने से फ्लैट की कुल कीमत में भारी कमी आएगी. उदाहरण के तौर पर इसको ऐसे समझिए कि अगर आप HIG फ्लैट्स खरीद रहे हैं तो यहां पार्किंग शुल्क 5 लाख से 10 लाख रुपये तक होता था. अब यह सीधी बचत होगी. अगर MIG फ्लैट्स खरीद रहे हैं तो यहां करीब 2 लाख से 5 लाख रुपये तक की राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं LIG/EWS जैसे छोटे फ्लैट्स में भी मेंटेनेंस और पार्किंग से जुड़े छोटे शुल्कों में बदलाव से राहत मिलेगी.
Aadhaar Card से गायब हो जाएंगी ये दो चीजें, जानें कैसा होगा नया आधार कार्ड
DDA ने क्यों लिया यह फैसला?
विशेषज्ञों का मानना है कि डी़डीए के कई फ्लैट्स (खासतौर से नरेला और द्वारका सेक्टर-19B जैसे इलाकों में) पार्किंग और अन्य अतिरिक्त शुल्कों की वजह से निजी बिल्डरों के मुकाबले महंगे लग रहे थे. ऐसे में बिना बिके फ्लैटों (Inventory) को जल्दी बेचने के लिए DDA ने यह कदम उठाया है. DDA, निजी रियल एस्टेट मार्केट से मुकाबला करने के लिए कीमतों को किफायती बनाए रखना चाहता है. इसके अलावा लंबे समय से घर खरीदार इन छिपे हुए शुल्कों (Hidden Charges) को हटाने की मांग भी कर रहे थे. इन सभी कारणों को देखते हुए DDA ने यह फैसला लिया है.
Railway New Rule: रेलवे ने किए नियमों में बदलाव; अब गलती से भी नहीं छूटेगा स्टेशन
अगर आप दिल्ली के प्राइम लोकेशन पर फ्लैट लेने की सोच रहे थे, तो यह सबसे सही समय है. पार्किंग चार्ज हटने से न केवल आपकी Down Payment कम होगी, बल्कि आपके होम लोन की किश्त (EMI) पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा.
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
9 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
10 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
11 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
13 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
14 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
15 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
17 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
17 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
17 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines