दिल्ली में अपना घर होना… किसी सपने के सच होने जैसा है. लेकिन अगर आप ऐसा ख्वाब देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर आ गई है. DDA यानी दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी एक ऐसी स्कीम लेकर आया है, जिसमें फ्लैट की खरीद पर 25 फीसदी तक की छूट मिल सकती है. डीडीए की इस स्कीम का नाम सिटीजन हाउसिंग स्कीम 2026 है. इसके तहत, DDA ने राजधानी में 1712 फ्लैट्स की बिक्री की घोषणा की है. इसमें 25% तक का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है. खास बात यह है कि पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है, जिससे घर खरीदना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है.
यह भी पढ़ें : Budget Expectation: क्या सस्ता होने वाला है सोना चांदी! सरकार उठा सकती है कदम
रजिस्ट्रेशन शनिवार से शुरू
DDA ने शनिवार को इस स्कीम के तहत फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है. इच्छुक खरीदार DDA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद, बुकिंग 28 जनवरी से शुरू होगी. DDA अधिकारियों के अनुसार, इस स्कीम का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को किफायती और सुरक्षित घर देना है.
यह भी पढ़ें : Bank Notice: इस खास वजह से 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI ने जारी की एडवाइजरी
नरेला और सिरासपुर में फ्लैट्स मिलेंगे
इस स्कीम में नरेला में 298 HIG, 459 MIG, 481 LIG, और 63 EWS फ्लैट्स हैं. सिरासपुर में भी 411 LIG फ्लैट्स हैं. अलग-अलग इनकम ग्रुप के लिए फ्लैट्स की उपलब्धता से पहली बार घर खरीदने वालों को काफी फायदा होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें : Aadhaar-LPG Link: आधार-LPG गैस लिंक नहीं करने वालों को होगा बड़ा नुकसान; Online पूरा कर लें ये काम
पूरी तरह ऑनलाइन होगा बुकिंग प्रोसेस
इस बार DDA ने पूरा बुकिंग प्रोसेस ऑनलाइन कर दिया है. एप्लीकेंट घर बैठे ही रजिस्टर कर पाएंगे, साथ ही पेमेंट भी कर पाएंगे और डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड कर पाएंगे. इससे ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी और ब्रोकर्स का रोल कम होगा. इसके अलावा, प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 के तहत 582 फ्लैट और गैरेज के लिए ऑनलाइन ई-ऑक्शन होंगे. रजिस्ट्रेशन 13 फरवरी तक किए जा सकते हैं, जबकि ई-ऑक्शन की प्रक्रिया 23 फरवरी से शुरू होगी.
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 hr agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
2 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
5 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
5 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
6 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
7 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines