ब्याह और शादियों का मौसम एक बार फिर शुरू होने वाला है. इसी बीच सोने और चांदी की कीमतें हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही हैं. कल 20 जनवरी को दोनों धातुएं नई ऊंचाई छूने के बाद आज एक बार फिर ऊपर की ओर जा रही हैं. MCX पर 5 फरवरी 2026 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने के भाव में आज 7112 यानी 4.72% की तेजी देखी जा रही है. इसके बाद 24 कैरट वाला सोना 157,677 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.
वहीं दूसरी ओर चांदी ने भी अपनी उड़ान ढीली नहीं की. एमसीएक्स पर मार्च वायदा वाली चांदी की कीमत में 9795 रुपये यानी 3.03 फीसदी की बढोतरी आज देखी जा रही है, जिसके बाद चांदी की कीमत 333,467 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. आइये जानते हैं कि आपके शहर में आज सोने और चांदी का भाव क्या है?
यह भी पढ़ें : 500 Rupee Note Ban: क्या 500 रुपये का नोट बंद हो रहा है? सरकार ने दी सफाई
अलग-अलग शहरों में आज के भाव (Retail Price)
दिल्ली (Delhi): 10 ग्राम 24 कैरट सोने का भाव 154950 और चांदी की कीमत 325000 रुपये प्रति किलोग्राम है.
मुंबई (Mumbai): 10 ग्राम 24 कैरट सोने का भाव 154800 और चांदी की कीमत 325000 रुपये प्रति किलोग्राम है.
चेन्नई (Chennai): 10 ग्राम 24 कैरट सोने का भाव 155460 और चांदी की कीमत 330100 रुपये प्रति किलोग्राम है.
कोलकाता (Kolkata): 10 ग्राम 24 कैरट सोने का भाव 154800 और चांदी की कीमत 325000 रुपये प्रति किलोग्राम है.
बेंगलुरु (Bangalore): 10 ग्राम 24 कैरट सोने का भाव 155220 और चांदी की कीमत 325190 रुपये प्रति किलोग्राम है.
गाजियाबाद (Ghaziabad): 10 ग्राम 24 कैरट सोने का भाव 154850 और चांदी की कीमत 325000 रुपये प्रति किलोग्राम है.
यह भी पढ़ें : WhatsApp पर Aadhar Card डाउनलोड करें; स्टेप बाय स्टेप गाइड
इतनी भारी तेजी की मुख्य वजहें
वैश्विक तनाव: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को लेकर यूरोपीय देशों पर 25% तक टैरिफ लगाने की चेतावनी ने निवेशकों को डरा दिया है.
डॉलर में कमजोरी: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर के कमजोर होने से सोने की सुरक्षित मांग बढ़ गई है.
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टैरिफ की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला टालने से बाजार में अनिश्चितता और बढ़ गई है.
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
19 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines