Gold Silver Price 25 February 2024: सोने के गहने खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी है। सोने के दामों में और गिरावट आ गई है। आज देश में विभिन्न शहरों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज 22 कैरेट सोने का दाम 57 हजार 700 रुपये है, जबकि बीते दिन 24 फरवरी को यह 58617 रुपये था।
आज 24 कैरेट सोना 62 हजार 950 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि बीते दिन कीमत 63992 रुपये थी। वहीं आज एक किलो चांदी का 74900 रुपये में मिलेगी। 24 फरवरी को इसका दाम 74500 रुपये था। ऐसे में चांदी के दामों में आज 400 रुपये का इजाफा हुआ है।
चारों महानगरों में आज सोने का भाव
- दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 57,850 रुपये में मिलेगा। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 63,100 रुपये है।
- मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 57,700 रुपये है। 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,950 रुपये में मिलेगा।
- चेन्नई में 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना 58,200 रुपये में मिलेगा। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 63,490 रुपये है।
- कोलकाता में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,950 रुपये में मिलेगा। लखनऊ, चंडीगढ़ और नोएडा में सोने का भाव 63100 रुपये है।
कैसे तय होती शुद्धता और कैसे करें चेक?
सोने की शुद्धता हॉल मार्क से तय होती है, जो ISO (Indian Standard Organization) द्वारा दिया जाता है। 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध होता है। 24 कैरेट सोने पर 999 लिखा हो तो यह बिल्कुल शुद्ध है, लेकिन जेवर बनाने में 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है, क्योंकि 24 कैरेट के सोने में मिलावट नहीं होने के कारण वह हल्का हो जाता है।
घर बैठे पता कर सकते हैं सोने-चांदी के भाव
बता दें कि सोने-चांदी के भाव पता करने के लिए सुनार तक जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे 89556-64433 मोबाइल नंबर पर मिस कॉल दें। सोने-चांदी के भावों का SMS आ जाएगा। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी सोने-चांदी के भाव देशभर में मान्य होते हैं। www.ibja.co या ibjarates.com पर लॉग इन करके भी दाम पता कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
8 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
8 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
9 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
10 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
13 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
13 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
15 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
16 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines